सतना-चित्रकूट में फिल्माए गए फिल्म हनुमान अंश के खास सीन, इन दृश्यों ने जीता सबका दिल, जानें कहा है वो जगह

Last Updated:September 16, 2026, 15:54 IST
Hanuman Ansh Film Shot Places: सतना और चित्रकूट से जुड़ी एक खास फिल्मी कहानी अब लोगों का ध्यान खींच रही है. बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी हनुमान अंश की शूटिंग जिले के आसपास ऐसी जगहों पर हुई, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. फिल्म में इन लोकेशंस की खास झलक देखने को मिलती है. पहाड़ों, प्राकृतिक जलधारा और गहरे कुंड के बीच फिल्माए गए ये दृश्य कहानी के मुख्य किरदार के जीवन में आने वाले आध्यात्मिक बदलाव को दिखाते हैं.
सतना: अगर आप सतना और चित्रकूट के आसपास रहते हैं तो आपके लिए यह जानना दिलचस्प होगा कि साल 2026 में चर्चा में आई फिल्म हनुमान अंश के कई खास सीन आपके अपने इलाके के बेहद खास स्थानों पर शूट किए गए हैं. फिल्म की कहानी संत बाबा नीम करौली महाराज के शुरुआती जीवन और उनके आध्यात्मिक सफर से जुड़ी है. फिल्म की 80 प्रतिशत से ज्यादा शूटिंग चित्रकूट और आसपास के धार्मिक और प्राकृतिक स्थानों पर हुई है. इन्हीं में से एक बेहद खास जगह है सतना से 70 किमी दूर धारकुंडी आश्रम का अघमर्षण कुंड, जहां फिल्म के महत्वपूर्ण आध्यात्मिक सीन कैमरे में कैद किए गए.
फिल्म के लिए चित्रकूट के प्रसिद्ध धारकुंडी आश्रम परिसर में मौजूद अघमर्षण कुंड को भी शूटिंग लोकेशन बनाया गया. यह जगह अपने प्राकृतिक माहौल के साथ-साथ धार्मिक मान्यताओं के लिए भी जानी जाती है. स्थानीय मान्यता के अनुसार इस कुंड का संबंध महाभारत काल से माना जाता है और यहां युधिष्ठिर और यक्ष के संवाद की कहानी भी जोड़ी जाती है. यहां मुख्य किरदार और साधु के रूप में दिखाए गए सीन में ध्यान, साधना और संवाद करते हुए दिखाया गया है. इन दृश्यों का मकसद किरदार के भीतर होने वाले बदलाव और उसकी आध्यात्मिक यात्रा को पर्दे पर दिखाना था.
पहाड़ों के बीच कैमरे में कैद हुआ प्राकृतिक नजाराअघमर्षण कुंड के आसपास मौजूद पहाड़ और प्राकृतिक जलधारा फिल्म के इन सीन को अलग लुक देते हैं. मेकर्स ने यहां किसी बड़े सेट की जगह असली लोकेशन का इस्तेमाल किया. कुंड और उसके आसपास के प्राकृतिक नजारों को कैमरे में इस तरह रिकॉर्ड किया गया कि दर्शकों को जगह का वास्तविक माहौल भी देखने को मिले. फिल्म में इन दृश्यों की स्क्रीन टाइम करीब 1 से 2 मिनट है. कम समय के बावजूद ये सीन कहानी में अहम भूमिका निभाते हैं.
पंजाबी बाबा आश्रम से हुई फिल्म की शुरुआतफिल्म की शूटिंग का एक और खास कनेक्शन चित्रकूट की मंदाकिनी नदी से जुड़े पंजाबी बाबा आश्रम से है. फिल्म का पहला दृश्य इसी आश्रम के उस कमरे में शूट किया गया जहां कभी वास्तविक जीवन में नीम करौली बाबा के ठहरे थे. मेकर्स ने कोशिश की कि बाबा के जीवन से जुड़े बताए जाने वाले वास्तविक स्थानों को फिल्म में जगह दी जाए ताकि कहानी का स्थानीय जुड़ाव बना रहे.
गांव और पुराने स्कूल को भी बनाया शूटिंग का हिस्साफिल्म की शूटिंग के दौरान चित्रकूट और आसपास के बुंदेली-बघेली माहौल को भी कहानी में शामिल किया गया. स्थानीय ग्रामीणों को शूटिंग में हिस्सा दिया गया जिससे पर्दे पर इलाके का सामान्य ग्रामीण माहौल दिखाई देता है. इसके अलावा शिवरामपुर के एक पुराने जूनियर हाईस्कूल की इमारत का इस्तेमाल भी किया गया. इस पुरानी बिल्डिंग को फिल्म के लिए फतेहगढ़ जेल के सेट में बदला गया. यानी फिल्म के कई सीन महंगे स्टूडियो सेट के बजाय इलाके में मौजूद असली जगहों को बदलकर तैयार किए गए.
बाबा नीम करौली के शुरुआती जीवन पर है कहानीहनुमान अंश का निर्देशन और लेखन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है और फिल्म स्वयंभू मीडिया नेटवर्क के बैनर तले बनाई गई है. फिल्म में बाबा नीम करौली महाराज के शुरुआती जीवन को केंद्र में रखा गया है. कहानी में उनके बचपन के नाम लक्ष्मी नारायण से लेकर वैराग्य, ईश्वर की खोज और आगे के आध्यात्मिक सफर को दिखाने की कोशिश की गई है. इस फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में शोभित श्रीवास्तव और चंदन आनंद नजर आए हैं.
सीमित बजट में बड़ी कमाई का दावाइसे करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और सिनेमाघरों में इसकी कमाई 50 करोड़ रुपये से ज्यादा रही. इसी प्रदर्शन के आधार पर इसे उस साल भारतीय सिनेमा की ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल किया गया है. फिल्म की सफलता के बाद इसके अगले भाग हनुमान अंश 2 की घोषणा भी की गई है. दूसरे भाग की कहानी बाबा ब्रज क्षेत्र से जुड़े जीवन पर रखी जाएगी, जिसमें फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा से जुड़े प्रसंग शामिल किए जाने की बात सामने आई है. ये दूसरा पार्ट नीम करोली बाबा के जीवन, उनकी जन्मभूमि फिरोजाबाद, और आगरा, मथुरा तथा नैनीताल के कैंची धाम से जुड़े उनके आध्यात्मिक सफर पर बनेगी.
About the AuthorMohd Majid
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ेंLocation :
Satna,Madhya Pradesh
First Published :
September 16, 2026, 15:54 IST



