Fanti Satin Saree: 800 रुपए में मिलेगा महंगी साड़ी जैसा लुक, दिवाली से पहले करौली के बाजार में छाई सूरत की फैंटी साटन साड़ी

Last Updated:November 02, 2026, 17:30 IST
Fanti Satin Saree: दिवाली से पहले करौली के साड़ी बाजार में सूरत की नई फैंटी साटन साड़ी महिलाओं को खूब पसंद आ रही है. शानदार चमक, आकर्षक पार्टी वियर लुक और खूबसूरत डिजाइन इसकी खासियत हैं. 800 से 3000 रुपए तक कीमत वाली यह साड़ी त्योहार और शादी-ब्याह के सीजन के लिए नया फैशन ट्रेंड बन रही है.
करौली. दिवाली के त्योहार को लेकर शहर के साड़ी बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है, त्योहार पर खास दिखने के लिए महिलाएं अपनी पसंद की साड़ियों की जमकर खरीदारी कर रही हैं. इस बार साड़ी बाजार में कई नए डिजाइन और पैटर्न देखने को मिल रहे हैं. इनमें सूरत के साड़ी बाजार से आया एक नया पैटर्न महिलाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस साड़ी के कपड़े का नाम ‘फैंटी साटन’ है. अपनी शानदार चमक, आकर्षक लुक और बजट फ्रेंडली कीमत के चलते यह साड़ी महिलाओं की पसंद बनती जा रही है.
करौली के साड़ी व्यापारी पंकज गुप्ता ने बताया कि सूरत के साड़ी बाजार में फैंटी साटन कपड़े का नया पैटर्न पहली बार लॉन्च किया गया है. दिवाली के त्योहार और शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए इस कपड़े की साड़ियां बाजार में उतारी गई हैं. नई वैरायटी होने के कारण महिलाएं इसे काफी पसंद कर रही हैं. खास बात यह है कि इस साड़ी को महिलाएं दिवाली पर पहनने के साथ-साथ पार्टी और अन्य खास आयोजनों के लिए भी खरीद रही हैं.
शानदार चमक और पार्टी वियर लुक है खासियत
फैंटी साटन साड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका कपड़ा और बेहतरीन शाइनिंग है. इसकी चमकदार बनावट इसे दूसरी साड़ियों से अलग लुक देती है. साड़ी पहनने पर इसका आकर्षक पार्टी वियर अंदाज महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है. बाजार में इस कपड़े की कई तरह की डिजाइन उपलब्ध हैं, इनमें प्लेन वर्क वाली साड़ियों के साथ ही अलग-अलग आकर्षक डिजाइन और पैटर्न शामिल हैं. हर डिजाइन को खास अंदाज में तैयार किया गया है, जिससे महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार साड़ी चुन सकती हैं.
800 से 3000 रुपए तक कीमत
इस नए पैटर्न की एक और खास बात इसकी कीमत है, फैंटी साटन कपड़े की साड़ियां बाजार में 800 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक उपलब्ध हैं. यानी महिलाएं अपने बजट के अनुसार इस नई वैरायटी की साड़ी खरीद सकती हैं. व्यापारियों के अनुसार, कम कीमत में शानदार चमक और पार्टी वियर जैसा लुक मिलने के कारण इसकी मांग बढ़ रही है. दिवाली पर पारंपरिक परिधानों के साथ नए फैशन को अपनाने का चलन भी बढ़ रहा है. ऐसे में फैंटी साटन साड़ी महिलाओं के लिए नया विकल्प बनकर सामने आई है. बाजार में इसकी बढ़ती मांग से व्यापारियों को भी इस बार त्योहार के सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Karauli,Rajasthan
First Published :
November 02, 2026, 17:30 IST



