बीजेपी की जीत के बीच मेयर पद की दावेदार ज्योति खंडेलवाल चुनाव हारीं

Last Updated:September 14, 2026, 16:22 IST
Jyoti Khandelwal Lost Election : जयपुर नगर निगम में महापौर पद की दावेदार मानी जा रही ज्योति खंडेलवाल चुनाव हार गई हैं. ज्योति पूर्व में जयपुर की पहली महिला महापौर रह चुकी हैं. उस समय वे कांग्रेस से चुनाव जीतकर महापौर बनीं थी. ज्योति खंडेलवाल जयपुर की राजनीति का जाना पहचाना और चर्चित चेहरा है. ज्योति खंडेलवार पूर्व में जयपुर की महापौर रह चुकी हैं.
जयपुर. जयपुर नगर निगम के चुनाव में बीजेपी लगातार जीत की ओर अग्रसर हो रही है. लेकिन इस बीच बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है. बीजेपी की वार्ड 110 से उम्मीदवार ज्योति खंडेलवाल चुनाव हार गई हैं. ज्योति खंडेलवाल को जयपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा था. लेकिन अब उनकी हार से दावेदारों की सूची से एक नाम कम हो गया है. ज्योति खंडेलवाल पूर्व में जयपुर नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं और वे जयपुर की राजनीति का जाना पहचाना चेहरा हैं. खंडेलवाल की हार से उनको समर्थकों में भारी निराशा है.
ज्योति खंडेलवाल कांग्रेस से 2009 से 2014 तक जयपुर की महापौर रही थी. वे 2009 में सीधे चुनाव में भाजपा की सुमन शर्मा को हराकर जयपुर की पहली महिला महापौर बनी थीं. उसके बाद कांग्रेस ने उनको 2019 जयपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था. लेकिन वे लोकसभा का चुनाव हार गई थी. उसके बाद अक्टूबर 2023 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर ली थी. अब बीजेपी ने जयपुर नगर निगम चुनाव में उनको वार्ड 110 से पार्षद प्रत्याशी बनाया था. वार्ड 110 सामान्य महिला के लिए आरक्षित सीट है.
जयपुर नगर निगम में अब बीजेपी का बोर्ड बनना लगभग तयउनके पास पहले से महापौर का पांच साल का प्रशासनिक अनुभव है. यह उनकी दावेदारी का सबसे बड़ा एडवांटेज था. पूर्व महापौर होने के नाते उनका चेहरा जयपुर के लिए काफी जाना पहचाना था. पार्टी में उनकी सक्रियता और महिला फेस उनके दावे के अन्य सबसे मजबूत पक्ष थे. पार्टी को भी उनकी जीत की पूरी संभावना थी. लेकिन ऐसा हो नहीं सका. 150 वार्डों वाले जयपुर नगर निगम में अब बीजेपी का बोर्ड बनना लगभग तय सा हो गया है. हालांकि अभी तक मतगणना पूरी नहीं हुई है लेकिन बीजेपी बहुमत के आंकड़े के पास पहुंच गई है.
कांग्रेस अभी तक 50 वार्ड ही जीत पाई हैजयपुर नगर निगम में बीजेपी अभी तक 75 वार्ड जीत चुकी है. वहीं कांग्रेस अभी तक 50 वार्ड ही जीत पाई है. निगम चुनावों में 12 निर्दलीय ने जीत दर्ज कराई है. वहीं सात वार्डों का नतीजा तकनीकी कारणों से होल्ड पर रखा गया है. उनका परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग जारी करेगा. जयपुर में इस बार AIMIM समर्थित एक उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज कराई है. जयपुर शहर की बहुचर्चित सीट वार्ड नंबर 146 में AIMIM समर्थित उम्मीदवार फिरोजा बानो जीत गई हैं. फिरोजा के लिए ओवैसी और हनुमान बेनीवाल ने प्रचार किया था. उनके समर्थन में दोनों ने सभा की थी.
About the Authorसंदीप राठौड़
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 14, 2026, 16:20 IST



