Rajasthan

CM भजनलाल के गृह क्षेत्र भरतपुर नगर निगम में BJP सिमटी, 65 में से 36 निर्दलीय जीते

Last Updated:September 14, 2026, 14:29 IST

Bharatpur Nagar Nigam Chunav 2026 Result : राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के परिणामों ने सबको चौंका दिया है. सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर नगर निगम में भी बीजेपी सिमट गई है. कुल 65 वार्डों वाले भरतपुर नगर निगम में मतदाताओं ने बीजेपी और कांग्रेस को लगभग नकार दिया है. यहां आधे से ज्यादा वार्डों में निर्दलीयों नें धांसू जीत दर्ज कराई है. यहां 36 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं. वहीं बीजेपी 20 वार्डों में सिमटकर रह गई है. जबकि कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. कांग्रेस को महज 7 वार्डों में जीत मिल पाई है. जानें क्या रहा भरतपुर नगर निगम का पूरा रिजल्ट. राजस्थान निकाय चुनाव : CM भजनलाल के गृह क्षेत्र भरतपुर नगर निगम में सिमटी BJPZoomभरतपुर नगर निगम में बीजेपी महज 20 वार्डों में जीत पाई हैं.

दीपक पुरी.

Bharatpur Municipal Corporation Election 2026 Results : राजस्थान निकाय चुनाव में इस बार सीएम भजनलाल शर्मा के गृहक्षेत्र भरतपुर में भी बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. यहां निर्दलीय इतने ज्यादा हावी रहे हैं कि उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों आइना दिखा दिया. कुल 65 वार्डों वाले भरतपुर नगर निगम में आधे ज्यादा वार्डों में मतदाताओं ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को नकार दिया है. भरतपुर में 36 निर्दलीयों ने जीत दर्ज कराकर सबको चौंका दिया है. भरतपुर में बीजेपी महज 20 और कांग्रेस 7 सीटों पर जीत पाई है. यहां महापौर की चाबी अब निर्दलीयों के हाथों में है. भरतपुर के चुनाव परिणामों से बीजेपी और कांग्रेस दोनों सदमे में है.

भरतपुर नगर निगम पर इस बार सभी की निगाहें टिकी हुई थी. इसकी वजह है सीएम भजनलाल शर्मा. भरतपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला है. यहां पहले कांग्रेस का बोर्ड था. भरतपुर के नगर निगम बने कुल 10 साल हुए हैं. भरतपुर नगर निगम के पहले महापौर शिव सिंह भोंट रहे थे. वे निर्दलीय चुनाव जीते थे लेकिन बीजेपी के सपोर्ट से भरतपुर के पहले महापौर बने थे. उसके बाद बीते चुनावों में कांग्रेस ने अपना बोर्ड बना लिया था. कांग्रेस के अभिजीत सिंह भरतपुर के दूसरे महापौर बने. लेकिन बीते विधानसभा चुनावों में बीजेपी सत्ता में आई और भरतपुर के भजनलाल शर्मा सीएम बने.

बीजेपी को महापौर बनाने के लिए कुल 13 पार्षद चाहिएउसके बाद बीजेपी की भरतपुर से उम्मीदें बढ़ गई थी. भरतपुर जिले के जवाहर सिंह बेढम राज्य सरकार में गृह राज्यमंत्री हैं. लिहाजा इस बार सबकी निगाहें भरतपुर नगर निगम पर ज्यारा लगी थी. बीजेपी को भी उम्मीद थी कि वह वहां अपना बोर्ड बना लेगी. लेकिन उसकी उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई. निकाय चुनाव 2026 के परिणामों में भरतपुर शहर के वाशिंदों ने बीजेपी और कांग्रेस किसी को भी जनादेश नहीं दिया. यहां बीजेपी और कांग्रेस के अलावा 1 बसपा और 1 आरएलपी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है. उनके अलावा 36 निर्दलीय जीते हैं. यहां महापौर बनाने के लिए कुल 33 पार्षद चाहिए. बीजेपी को महापौर बनाने के लिए कुल 13 पार्षद चाहिए.

बीजेपी ने प्लान टू पर शुरू किया काम
माना जा रहा है कि बीजेपी ने बहुमत नहीं मिलने के बाद अब प्लान-बी पर काम शुरू कर दिया है. बीजेपी और कांग्रेस पहले से भी माहौल को भांप लिया था. इसलिए उन्होंने निर्दलीयों पर भी नजरें गड़ा दी थी. चूंकि बीजेपी यहां बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो संभावना जताई जा रही है कि वह महापौर बनाने के मिशन में जुट गई है. सूबे में इस बार बीजेपी के हाथ से बीकानेर और पाली जैसे कई बड़े निकाय निकल गए हैं. बहुत से निकायों में निर्दलीयों का दबदबा हो गया है. इससे उन निकायों में महापौर, नगर परिषद सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष बनानें की चाबी निर्दलीयों के हाथ में आ गई है.About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan

First Published :

September 14, 2026, 14:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj