Entertainment

रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमोल पाराशर के बर्थडे पर कोंकणा का खास पोस्ट, फैंस ने किया सवाल- ‘रिश्ता हार्ड लॉन्च हो गया?’

Last Updated:September 18, 2026, 11:10 IST

Konkona Sen Sharma-Amol Parashar: कोंकणा सेन शर्मा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फिर से अमोल पाराशर के साथ उनके रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है. मौका अमोल के 40वें जन्मदिन का और कोंकणा ने इस खास दिन पर कुछ ऐसा शेयर किया, जिसने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी. दोनों की केमिस्ट्री पहले भी चर्चा में रही है, लेकिन इस बार पोस्ट के अंदाज ने लोगों को सवाल पूछने का नया मौका दे दिया.

ख़बरें फटाफट

रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमोल पाराशर के बर्थडे पर कोंकणा का खास पोस्ट, फिर हुए सवालZoomकोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर की दोस्ती काफी समय से चर्चा में है. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और सोशल मीडिया पर भी उनकी बॉन्डिंग की झलक मिलती रहती है. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक खुलकर कुछ नहीं कहा है. अब अमोल के 40वें जन्मदिन पर कोंकणा ने उनके साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसने एक बार फिर दोनों के रिश्ते की चर्चा तेज कर दी. पोस्ट में कोंकणा का अंदाज भी काफी खास दिख रहा है और इसे देखकर फैंस खुद को कॉमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं.

कोंकणा ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की. इसमें वह और अमोल साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच मजेदार बातचीत दिखाई देती है. बैकग्राउंड में इसाएल एंजेल का ट्रेंडिंग ट्रैक ‘बैड टाइम्स’ बज रहा है. वीडियो पर लिखा था, ‘जब उसका जन्मदिन हो और वह कुछ भी नहीं करना चाहता हो!’ कोंकणा ने कैप्शन में सिर्फ ‘HBD AP!’ लिखा है.

वीडियो पर लोग कर रहे रिएक्ट

पोस्ट के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी रिएक्ट किया. कुशा कपिला, श्रेया धनवंतरी, अमृता सुभाष, अक्षय ओबेरॉय, गुलशन देवैया और तिलोत्तमा शोम जैसे सितारों ने अमोल को बर्थडे विश किया और रील पर भी रिएक्ट किया. स्टैंडअप कॉमेडियन अदिति मित्तल ने तो मजाकिया अंदाज में इसे ‘मदर + डैडी हार्ड लॉन्च. इसी वजह है कि मैं इंटरनेट का बिल भरती हूं.’ तक कह दिया. इसके अलावा कोंकणा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमोल के शो ‘बेशर्म आदमी’ का जिक्र करते हुए उन्हें ‘हैप्पी बर्थडे बेशर्म’ लिखकर शुभकामनाएं दीं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj