Rajasthan

Jalore Famous Places: जालोर के ये 5 सर्किल नहीं देखे तो क्या देखा, शहर की कनेक्टिविटी की पूरी कहानी

Last Updated:September 18, 2026, 14:38 IST

Jalore Famous Places: जालोर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शहर के इन 5 प्रमुख सर्किलों को जानना आपके लिए जरूरी है. हरिदेव जोशी सर्किल से लेकर हॉस्पिटल चौराहा, आहोर चौराहा, सूरजपोल चौराहा और सांचौर के राव बल्लू जी सर्किल तक, ये जगहें शहर की कनेक्टिविटी, पहचान और स्थानीय इतिहास से जुड़ी खास लैंडमार्क हैं.

अगर आप भी जालोर घूमने जाए तो इन 5 सर्किलों को जानना जरूरी है, ये शहर के प्रमुख लैंडमार्क और कनेक्टिविटी के बड़े केंद्र है. हरिदेव जोशी सर्किल पुराने बस स्टैंड के पास, बागोड़ा रोड और शिवाजी नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित प्रमुख चौराहा है. आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले लोगों के लिए यह एक जाना-पहचाना पॉइंट है. दिनभर यहां दुकानों और खान-पान की जगहों पर भी चहल-पहल देखने को मिलती है. शहर के बीचों-बीच होने और लगातार बनी रहने वाली आवाजाही के चलते इसे जालोर का हृदय स्थल भी कहा जाता है.

हॉस्पिटल चौराहा जालोर के प्रमुख और सबसे पहचाने जाने वाले चौराहों में से एक है. आसपास अस्पताल और कई जरूरी सुविधाएं होने के कारण यहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है. शहर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों के लिए यह एक जाना-पहचाना लैंडमार्क है. सुबह से शाम तक यहां लोगों की आवाजाही और चहल-पहल बनी रहती है.

आहोर चौराहा जालोर शहर से आहोर की तरफ जाने वाले प्रमुख मार्ग का अहम पड़ाव है. शहर के इस हिस्से में अलग-अलग इलाकों से आने वाले वाहन इसी रास्ते से आगे बढ़ते हैं. इसी वजह से यह चौराहा स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, शहर की कनेक्टिविटी में इसकी अपनी खास जगह है.

Add as Preferred Source on Google

सूरजपोल चौराहा जालोर शहर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों में शामिल है, यह चौराहा सूरजपोल रोड, शांति नगर और गवर्नमेंट हॉस्पिटल रोड को आपस में जोड़ता है. इन रास्तों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं, इसलिए दिनभर यहां आवाजाही बनी रहती है. शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाला यह चौराहा स्थानीय लोगों के लिए शहर के इस हिस्से में आने-जाने के लिए यह एक अहम रास्ता है.

राव बल्लू जी सर्किल सांचौर क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख चौराहा और लैंडमार्क है. यह क्षेत्र के प्रमुख रास्तों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पॉइंट है. इस सर्किल का नाम सांचौर के वीर शासक राव बल्लू जी की स्मृति से जुड़ा है, उनके नाम पर बना यह सर्किल स्थानीय इतिहास और पहचान से भी जुड़ा हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 18, 2026, 14:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj