ENG vs SL Highlights: T20I में इंग्लैंड का खौफ! 25 में 22 जीत, श्रीलंका को रौंदा… टीम इंडिया भी काफी पीछे

होमखेलक्रिकेट
T20 में इंग्लैंड का खौफ! 25 में 22 जीत, श्रीलंका को रौंदा…टीम इंडिया पिछड़ी
Last Updated:September 18, 2026, 08:05 IST
ENG vs SL 2nd T20I Highlights: कप्तान हैरी ब्रूक की लीडरशिप वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपने पिछले 22 में से 19 मुकाबले जीत लिए हैं. तीन मैच की सीरीज का पहला मैच 119 रन और दूसरे मैच में छह विकेट की फतह हासिल करने के बाद अब इंग्लैंड की नजरें क्लीन स्वीप करने की होगी.इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 में हराकर सीरीज जीत ली.
नई दिल्ली: लगभग आठ ओवर पहले ही 146 रन का स्कोर चेज करते हुए इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 में भी हरा दिया और एक मैच पहले ही सीरीज भी अपने नाम कर ली. अब श्रीलंका 19 सितंबर को मैनचेस्टर में होने वाले आखिरी मैच में इज्जत बचाने उतरेगा, इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज भी होनी है.
इंग्लैंड को T-20 में रोकना हुआ मुश्किल!इंग्लिश प्लेयर्स लगभग सालभर टी-20 क्रिकेट खेलते हैं, इसका फायदा उनकी नेशनल टीम को भी मिलता साफ नजर आता है. इंग्लैंड के दबदबे को इस तरह समझिए कि यह श्रीलंका के खिलाफ हुए पिछले 21 मैच में उसकी 19वीं जीत थी. यानी इस दौरान इंग्लैंड ने सिर्फ दो मुकाबले गंवाए हैं.
टीम इंडिया को भी पछाड़ाअगर पिछले समर से अब तक का रिकॉर्ड देखें तो तस्वीर और भी मजबूत नजर आती है. इंग्लैंड ने इस दौरान 25 पूरे हुए टी-20 मुकाबलों में 22 मैच जीते हैं, यानी उसकी विनिंग परसेंटेज 88% रहा है, जो फुल टाइम मेंबर टीम में भारत (73 प्रतिशत) से भी बेहतर है.
टॉम बैंटन के 24 गेंद में नाबाद 52 रनमैच की बात करें तो ये उतना ही एकतरफा मुकाबला था, जितना यूटिलिटा बाउल में हुआ पहला टी-20 था, जिसे इंग्लैंड ने 119 रनों से जीता था. कार्डिफ में बीती रात इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन 24 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे. इस मैदान पर इंग्लैंड की ये 12 T20I मैचों में 10वीं जीत पक्की थी. जोस बटलर ने 16 गेंद में 30 रन के साथ मजबूत नींव खड़ी की थी. कप्तान हैरी ब्रूक ने आठ गेंद में 23 रन बनाए.
Back-to-back Banton sixes 🚀



