IND W vs JPN W Asian Games: श्रीचरणी-शेफाली का कहर, शान से सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, जापान को 8 विकेट से रौंदा

होमखेलक्रिकेट
एशियन गेम्स: श्रीचरणी-शेफाली का कहर, शान से सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम
Last Updated:September 18, 2026, 13:17 IST
IND W vs JPN W Asian Games: मेजबान जापान को एकतरफा मुकाबले में हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. पहले श्रीचरणी ने चार विकेट झटके तो दो विकेट लेने वाली विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने बैटिंग करते हुए 15 गेंद में 40 रन कूट दिए.जापान को हराकर एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान जापान को एशियन गेम्स क्रिकेट इवेंट के क्वार्टर फाइनल में हराते हुए शान से सेमीफाइनल में जगह बना ली है. श्रीचरणी की घातक गेंदबाजी (10 रन देकर चार विकेट) के दमपर भारतीय महिलाओं ने पहले तो जापान को सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट किया फिर शेफाली वर्मा की तूफानी पारी के बूते पांच ओवर में ही लक्ष्य हासिल भी कर लिया.
श्रीचरणी और शेफाली रहीं जीत की नायिकाशेफाली वर्मा ने पहले तो 13 रन देकर दो विकेट लिए और फिर 15 गेंद में 40 रन की तूफानी पारी खेली. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में हुए चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. श्रीचरणी की अगुवाई में हमारे अनुभवी स्पिनर्स ने जापानी बल्लेबाजों की अनुभवहीनता का पूरा फायदा उठाया. भारतीय टीम ने जापान के बल्लेबाजों को हाथ खोलने ही नहीं दिए और पूरी पारी में सिर्फ तीन चौके लगे.
एकतरफा मैच में भारत का पूरी तरह दबदबाजापान के बल्लेबाजों को टॉप टीमों से खेलने या नियमित अभ्यास का मौका नहीं मिलता है और उनके लिए टर्न और उछाल लेती पिच पर भारत के गेंदबाजों का सामना कर पाना काफी मुश्किल था. पावरप्ले में 24 रन ही बने जिसमें दो चौके लगे. भारत के लिए बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचरणी ने 10 रन देकर चार विकेट लिए, जो टी-20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, उन्होंने सलामी बल्लेबाज हारूना इवासाकी (10) और कप्तान माइ यानागिडा को लगातार दो गेंदों पर पवेलियन भेजा.
छक्का मारकर शेफाली ने खत्म किया मैचशेफाली वर्मा ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाए. उन्होंने 15वें ओवर में अयाका कातो और 17वें ओवर में शिमाको कातो के विकेट लिए. कुछ बल्लेबाज रन आउट भी हुए जिससे जापान की मुश्किलें और बढ़ गई. बाद में जब 57 रन के लक्ष्य को पीछा करने की बारी आई तो शेफाली ने छक्का मारकर मैच फिनिश किया.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 18, 2026, 12:28 IST



