Rajasthan

Budget Hotel: माउंट आबू घूमने का है प्लान? 1500 से 2000 में मिल सकता है कमरा, ये 5 होटल रख लें याद

Last Updated:September 20, 2026, 07:16 IST

Hill Station Mount Abu Budget Hotels: माउंट आबू घूमने का प्लान बना रहे हैं और होटल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो कुछ बजट फ्रेंडली विकल्प काम आ सकते हैं. टूरिस्ट गाइड चिंटू यादव के मुताबिक नक्की लेक, सनसेट रोड और मेन मार्केट के आसपास होटल ममता पैलेस, होटल अशोका, होटल प्लम, होटल बंजारा और होटल स्टारविला जैसे विकल्प देखे जा सकते हैं. होटल ममता पैलेस में करीब 1500 से 2000 रुपये तक में कमरा मिलने की बात बताई गई है. हालांकि होटल का किराया मौसम, वीकेंड, छुट्टियों और पर्यटकों की भीड़ के हिसाब से बदल सकता है. इसलिए बुकिंग से पहले कमरे का किराया, सुविधाएं, पार्किंग, लोकेशन और पर्यटकों के रिव्यू जरूर जांचना बेहतर है.

राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन आबूराज (माउंट आबू) हर साल काफी पर्यटकों को आकर्षित करता है. यहां की सुंदर वादियों और पर्यटक स्थलों की वजह से यहां घूमने का प्लान काफी टूरिस्ट बनाते है, हालांकि कई पर्यटकों के लिए होटल का खर्च बजट को बढ़ा देता है. आज हम आपको माउंट आबू के टॉप 5 बजट फ्रेंडली होटल्स के बारे में बताने जा रहे हैं. टूरिस्ट गाइड चिंटू यादव ने बताया कि माउंट आबू की फेमस नक्की लेक और सनसेट रोड के आसपास ठहरने का प्लान बनाने वाले यात्रियों के लिए होटल ममता पैलेस एक बजट फ्रेंडली ठहरने के लिए ऑप्शन है. यहां आपको 1500 से दो हजार तक में ठहरने के लिए बजट फ्रेंडली अच्छा कमरा मिल सकता है.

माउंट आबू में होटल के दाम मौसम, सप्ताहांत, छुट्टियों और पर्यटकों की भीड़ के मुताबिक काफी बदल सकते हैं. इसलिए कम बजट में यात्रा करने वालों के लिए होटल की पहले से बुकिंग करना फायदेमंद हो सकता है. नक्की झील के आसपास ठहरने के लिए बजट फ्रेंडली होटल ढूंढने वाले पर्यटकों के लिए होटल अशोका एक अच्छा ऑप्शन है. होटल की लोकेशन की वजह से आसपास के बाजार और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो सकती है. कम बजट में माउंट आबू घूमने वाले यात्रियों के लिए ये होटल बेस्ट डील साबित हो सकती है. कमरे का किराया यात्रा की तारीख और उपलब्धता के अनुसार बदल सकता है.

कम बजट में ठहरने के लिए होटल प्लम भी एक अच्छा ऑप्शन है. यहां से माउंट आबू के मुख्य टूरिस्ट पॉइंट तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे हैं और होटल पर बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो बुकिंग से पहले हमेशा ऑनलाइन कमरे की सुविधाएं, उपलब्धता और उस दिन का किराया जरूर चैक कर लें.

Add as Preferred Source on Google

नक्की झील और मेन मार्केट के आसपास रहने के लिए बजट फ्रेंडली होटल ढूंढने वाले यात्रियों के लिए होटल बंजारा एक जाना-पहचाना ऑप्शन है. मेन मार्केट से नजदीक होने से यहां तक अफुचनना आसान है. वहीं आसपास खाने-पीने और खरीदारी के लिए काफी ऑप्शन होने से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता. बजट फ्रेंडली ट्रैवल में होटल की लोकेशन भी काफी मायने रखती है. ऐसे में इससे स्थानीय आने-जाने का खर्च भी कम हो जाता है.

माउंट आबू में कम खर्च में रात बिताने के लिए होटल स्टारविला को अपनी ऑप्शन लिस्ट में एड कर सकते हैं. बजट फ्रेंडली ट्रैवल में होटल चुनते समय सिर्फ कमरे का कम किराया देखने के साथ बल्कि पार्किंग, खाने, कमरे की सफाई और मुख्य टूरिस्ट पॉइंट से दूरी भी देखनी चाहिए. इनमें स्टारविला होटल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. माउंट आबू घूमने का प्लान बनाने से पहले ऑनलाइन होटल की रेटिंग और ठहरने वाले टूरिस्ट का रिव्यू जरूर जान लेना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 20, 2026, 07:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj