Sports

Asian Games: शेफाली के शतक से भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से पीटा, श्रीलंका के साथ होगा गोल्ड मेडल मैच

होमखेलक्रिकेट

सेमीफाइलन भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराया, श्रीलंका से अब गोल्ड मेडल मैच

Last Updated:September 20, 2026, 13:21 IST

Asian Games IND W vs BAN W: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. फाइनल में टीम इंडिया की टक्कर श्रीलंका के साथ होगी. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में बांग्लादेश 81 रन बनाकर सिमट गई. सेमीफाइलन भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराया, श्रीलंका से अब गोल्ड मेडल मैचZoomशेफाली के शतक से भारत को मिली जीत

नई दिल्ली: शेफाली वर्मा की नाबाद शतकीय पारी और कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 114 रन से हरा दिया. एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने यह जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया है. गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला अब भारत और श्रीलंका के बीच होगा. श्रीलंका ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. पिछले एशियन गेम्स में भी भारत और श्रीलंका के बीच ही फाइनल खेला गया था.

मुकाबले की बात करें तो दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 81 रन पर सिमट गई.

भारत की जीत में शेफाली का कमाल

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत में शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. शेफाली ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 3 चौके जड़े. शेफाली के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 40 रनों का अहम योगदान दिया, जबकि पारी की शुरुआत करने उतरीं स्मृति मंधाना ने 37 रन बनाए.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी बुरी तरह रही फ्लॉप

भारत के खिलाफ 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी महिला टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. बांग्लादेश की ओर से सिर्फ 3 ही ऐसी प्लेयर रहीं, जिन्होंने दहाई के आंकड़े को पार किया है. टीम के लिए सबसे ज्यादा ओपनर दिलारा अख्तर ने 27 रन बनाए. इसके अलावा शारमिन अख्तर ने 10 और सुल्ताना खातुन ने 12 रन बनाए. गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा श्री चारणी ने भी 2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ और श्रेयंका पाटिल के खाते में 1-1 विकेट आया.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 13:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj