Rajasthan

Success Story: छोटी उम्र, बड़ा मुकाम… जालोर की 7 साल की पहल चौधरी का बॉलीवुड डेब्यू, मुंबई में बनाई खास पहचान

Last Updated:September 21, 2026, 06:01 IST

Pahal Chaudhary Success Story: महज 7 साल की उम्र में जालोर के भीनमाल की पहल चौधरी ने बॉलीवुड में कदम रखकर अपने अभिनय सफर का नया अध्याय शुरू किया है. पहल ने टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में चाइल्ड माही का किरदार निभाकर पहचान बनाई थी. इसके बाद टीवी प्रोजेक्ट्स के साथ कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया. अब फिल्म ‘हैवान’ के जरिए पहल बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. इस प्रोजेक्ट में उन्हें सैफ अली खान और अक्षय कुमार जैसे चर्चित कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला है. कैमरे के सामने लगातार काम करने से पहल को छोटी उम्र में ही अभिनय और फिल्मी सेट का अनुभव मिल रहा है.

जालोर जिले के भीनमाल की पहल चौधरी ने महज 7 साल की उम्र में बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका हासिल किया है. सैफ अली खान और अक्षय कुमार के साथ उनके फिल्मी सफर की खास शुरुआत हुई. टीवी से शुरू हुआ पहल का सफर अब बड़े पर्दे तक पहुंच चुका है. कम उम्र में इंडस्ट्री के चर्चित कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव है. अब ‘हैवान’ के जरिए पहल बॉलीवुड में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है.

छोटी सी उम्र में ही पहल को अलग-अलग कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है. टीवी और विज्ञापनों से पहचान बनाने के बाद अब उनके सफर में बॉलीवुड भी जुड़ गया है. कैमरे के सामने काम करते हुए पहल लगातार नया अनुभव हासिल कर रही है. भीनमाल से मुंबई तक पहुंची उनकी कहानी जिले के लिए भी खास है.

पहल ने टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में चाइल्ड माही का किरदार निभाकर पहचान बनाई थी. इसके बाद उन्हें कई दूसरे टीवी प्रोजेक्ट्स और विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला. अब बड़े पर्दे पर कदम रखने के साथ पहल के अभिनय सफर का एक नया पड़ाव शुरू होने जा रहा है.

Add as Preferred Source on Google

पहल ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि विज्ञापनों की दुनिया में भी काम किया है. कार्स24, डिश टीवी, विक्स और जिप जैप जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों में वह नजर आ चुकी हैं. अलग-अलग विज्ञापन प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्हें कैमरे के सामने काम करने का अनुभव मिला. यही अनुभव अब उनके फिल्मी सफर में भी काम आ रहा है. छोटी उम्र में पहल ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है.

इतनी कम उम्र में पहल को फिल्मी दुनिया के कलाकारों के साथ काम करने और समय बिताने का अनुभव मिल रहा है. कैमरे के सामने सहज रहने के साथ-साथ वह अलग-अलग किरदारों को समझने की कोशिश कर रही हैं. टीवी से शुरुआत करने वाली पहल के सफर में अब फिल्मों का नाम भी जुड़ चुका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 21, 2026, 06:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj