Diabetes Diet: डायबिटीज में कौन से फल खाएं और किनसे बचें? डॉक्टर ने बताया सही तरीका

फरीदाबाद: डायबिटीज के मरीजों के लिए खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. खासकर जब बात मीठी चीजों और फलों की आती है, तो कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज होती है, डायबिटीज में कौन से फल खाए जा सकते हैं और किन फलों से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है. इतना ही नहीं, शहद और गुड़ को लेकर भी अक्सर लोग इन्हें चीनी से बेहतर मान लेते हैं. ऐसे में इन सवालों के जवाब जानना जरूरी है, ताकि स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखा जा सके.
ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज होती है क्या
ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज होती है. इस पर Local18 से बातचीत में फरीदाबाद सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि यह एक बहुत बड़ा मिथ है. जो मीठा होता है, वह केवल एक रिस्क फैक्टर है. अगर कोई डायबिटिक नहीं है या फिर कोई प्री-डायबिटिक नहीं है, तो वह आराम से मीठा खा सकता है. यह एक रिस्क फैक्टर है. प्री-डायबिटिक के लिए उन्हें मीठा खाने से बचना चाहिए.जो डायबिटीज होती है, वह कई चीजों पर निर्भर करती है. सबसे पहले डीएनए में जेनेटिक फैक्टर है, जो आगे चलकर डायबिटीज की वजह बन सकता है. दूसरी चीज आपका मेटाबॉलिज्म कैसा है. अगर आपका मेटाबॉलिज्म स्लो है, तो आपको डायबिटीज होने की संभावना रहती है. तीसरी चीज आप फिजिकल एक्सरसाइज कितना करते हैं, इसमें भी बहुत मैटर करता है. ऐसे कई सारे फैक्टर हैं, जो डायबिटीज को बढ़ा सकते हैं.
डायबिटीज में कौन से फल फायदेमंद हैं
डायबिटीज में कौन से फल फायदेमंद हैं. इस पर डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि बिल्कुल फल खा सकते हैं. फल खाने का मैं आपको एक फॉर्मूला बता देता हूं. चाहे आपको कोई भी फल मिले, उसका आप ग्लाइसेमिक इंडेक्स चेक कर लीजिए. वह कैसे करना है, आप गूगल पर जाइए. कोई भी फल खा रहे हैं या आप मान लीजिए सेब ही खाना है, उस पर आप गूगल पर लिख दीजिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स ऑफ एप्पल. अगर ग्लाइसेमिक इंडेक्स 90 से ऊपर है, तो आप मानिए कि वह आपका शुगर बढ़ाएगा. जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स 90 से नीचे है, वह आप आराम से खा सकते हैं.
डायबिटीज में कौन से फल खा सकते हैं
डायबिटीज में कौन से फल फायदेमंद हैं. इस पर डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि आप सब खा सकते हैं. अमरूद खा सकते हैं, नाशपाती खा सकते हैं. अंगूर खा सकते हैं, स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं. यह सभी ऐसे फल हैं, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 से नीचे है.
फल खाने का सही समय आखिर कौन सा है
फल खाने का सही समय कौन सा है. इस पर डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि दिन के समय आयुर्वेद में बताया गया है कि सूर्य उदय होने से पहले और सूर्य अस्त के बाद फल नहीं खाना चाहिए. बाकी आप आराम से फल खा सकते हैं. फलों का जो जूस होता है, बेहतर यह रहेगा कि डायबिटीज मरीज इसे न पिएं. क्योंकि जो जूस होता है, वह हमारे ब्लड में जाकर तुरंत मिल जाता है और शुगर को स्पाइक करता है. उससे अच्छा यह है कि आप साबूत फल खाइए, ताकि आपको फाइबर मिल जाए.क्या मीठे फल पूरी तरह छोड़ने जरूरी हैं.
क्या मीठे फल पूरी तरह छोड़ने चाहिए. इस पर डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि नहीं, मैं नहीं कहता कि मीठे फल पूरी तरह छोड़ देने चाहिए. अगर आपका ब्लड शुगर लेवल में चल रहा है, तो आप आराम से ले सकते हैं.
शहद डायबिटीज मरीजों के लिए कितना सुरक्षित
शहद डायबिटीज मरीजों के लिए कितना सुरक्षित है. इस पर डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि देखिए, जो शहद होता है, उसमें जो शुगर है, वह काफी हाई लेवल तक रहती है. बेहतर यह है कि शहद को न लिया जाए, तो ज्यादा बेहतर है.गुड़ खाने से भी डायबिटीज पर बिल्कुल असर पड़ता है. क्योंकि जैसा शहद है, वैसा ही गुड़ है. क्योंकि इनमें हाई लेवल का शुगर होता है. डायबिटीज पेशेंट इसे न लें.
डायबिटीज में मीठा खाने की इच्छा कैसे रोकें
डायबिटीज में मीठा खाने की इच्छा कैसे रोकें. इस पर डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि खाने में प्रोटीन बढ़ा दीजिए. खाने में फाइबर बढ़ा दीजिए. फल खाइए. इससे क्या होगा कि आपको शुगर की क्रेविंग नहीं आएगी.



