सिंचाई पानी को लेकर आंदोलन तेज, 4 मंडियां बंद… 24 सितंबर को चक्का जाम का ऐलान

Last Updated:September 22, 2026, 11:07 IST
सिंचाई पानी की मांग को लेकर खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ के बाजार व मंडियां पूरी तरह बंद हैं. व्यापारियों ने अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखकर किसानों की इस लड़ाई को पूरा समर्थन दिया है. देर रात चीफ इंजीनियर के साथ हुई बातचीत बेनतीजा रही, जिससे किसानों का गुस्सा और बढ़ गया है. किसानों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए 24 सितंबर को पूरे क्षेत्र में चक्का जाम करने की घोषणा की है. रबी फसल की सिंचाई के लिए स्थाई पानी का रेगुलेशन लागू किया जाए.
बीकानेर. राजस्थान के जिला बीकानेर के खाजूवाला और आसपास के इलाकों में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है. जिले की 4 मंडियां आज बंद हैं. व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है. वहीं, देर रात तक चीफ इंजीनियर के साथ चली वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किसानों का गुस्सा और बढ़ गया है. इसलिए 24 सितंबर को चक्का जाम का ऐलान किया गया है.
किसानों के आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ की मंडियां बंद रखी गई हैं. धान मंडी से लेकर बाजारों तक कई दुकानों के शटर बंद नजर आए. व्यापारियों के समर्थन से बाजारों में सन्नाटा दिखाई दिया और व्यापारिक गतिविधियां रोकी गईं हैं.
फसल सिंचाई के पानी को लेकर विवाद
किसानों की मुख्य मांग रबी की फसल के लिए सिंचाई पानी का स्थाई रेगुलेशन करने की है. इसी मुद्दे को लेकर देर रात तक किसानों और चीफ इंजीनियर के बीच बातचीत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. मीटिंग विफल होने के बाद किसानों में रोष बढ़ गया है. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक सिंचाई पानी का स्थाई समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा.
24 सितंबर को चक्का जाम का ऐलान
आंदोलनकारियों ने अब 24 सितंबर को चक्का जाम करने का ऐलान किया है. घड़साना और अनूपगढ़ क्षेत्र सिंचाई पानी के आंदोलन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. किसान आगे की रणनीति तय करने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं. आंदोलनकारी सरकार और प्रशासन पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में हैं. अब नजर 24 सितंबर के प्रस्तावित चक्का जाम और सरकार के अगले कदम पर रहेगी.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Bikaner,Rajasthan
First Published :
September 22, 2026, 11:07 IST



