मानसून की विदाई के साथ बढ़ी गर्मी, जैसलमेर में 41.5°C पहुंचा पारा, 27 सितंबर से बदल सकता है मौसम

Last Updated:September 23, 2026, 16:57 IST
Rajasthan Kal Ka Mausam: राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगा है. जैसलमेर में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3-4 दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में तापमान बढ़ सकता है. हालांकि 27 सितंबर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान कल का मौसम
जयपुर। राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर आगे बढ़ने के साथ ही बारिश का सिलसिला लगभग थम गया है. प्रदेश में अब गर्मी का असर बढ़ने लगा है. पश्चिमी राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. जैसलमेर में प्रदेश का सबसे अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बीकानेर में 40.6 और बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. सितंबर के आखिरी दिनों में बढ़ती गर्मी के कारण कई इलाकों में मई-जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है.
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई. डूंगरपुर के ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर सबसे अधिक 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर, सीकर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
आगे 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम?राजस्थान में अगले 3-4 दिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश की गतिविधियां बहुत कम रहेंगी और कई शहरों में दिन का तापमान बढ़ सकता है. खासकर पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण वातावरण में नमी लगातार कम हो रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है.
27 सितंबर से फिर बदल सकता है मौसममौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर से राजस्थान के कुछ संभागों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं है. बारिश की गतिविधियां सीमित क्षेत्रों में ही रह सकती हैं.
मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूलराज्य में मानसून की विदाई का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों से मानसून विदा हो सकता है. पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में मौसम पहले ही शुष्क हो चुका है. आने वाले दिनों में बारिश कम होने और तापमान बढ़ने से मानसून की विदाई की प्रक्रिया और तेज होने की संभावना है.
इस बीच, इस साल अगस्त में कम बारिश और मानसून की अनियमित गतिविधियों का असर भी देखने को मिला है. पश्चिमी राजस्थान के कई क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम रहने के कारण किसानों और ग्रामीण इलाकों में चिंता बनी हुई है. फिलहाल अगले कुछ दिन बारिश के बजाय गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है, जबकि 27 सितंबर के बाद कुछ संभागों में हल्की बारिश से मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 23, 2026, 16:57 IST



