4 साल तक अनरीड पड़ा रहा मैसेज, फिर ऐसे शुरू हुई नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की लव स्टोरी

Last Updated:September 24, 2026, 12:43 IST
Stebin Ben Nupur Sanon Love Story: नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन आज बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. उदयपुर में रॉयल वेडिंग रचाने वाले इस कपल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. 4 साल पुराने एक अनरीड इंस्टाग्राम मैसेज और गानों के वॉइस नोट्स से शुरू हुआ यह रिश्ता कैसे शादी के मंडप तक पहुंचा, जानिए इस खबर में पूरी डिटेल.नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की लव स्टोरी (फोटो साभार-instagram @nupursanon)
नई दिल्ली: सिंगर स्टेबिन बेन और कृति सेनन की बहन, एक्ट्रेस नूपुर सेनन बॉलीवुड के सबसे क्यूट और चर्चित कपल्स में से एक हैं. दोनों उदयपुर की खूबसूरत उदयसागर झील के बीच एक शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंध थे. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इनकी ये रोमांटिक केमिस्ट्री एक अनरीड इंस्टाग्राम मैसेज से शुरू हुई थी. साल 2016 में भेजा गया एक डीएम पूरे चार साल तक बिना देखे पड़ा रहा, और फिर गानों के वॉइस नोट्स से इस प्यार की शुरुआत हुई.
हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में पहुंचे इस कपल ने अपनी इस अनोखी और फिल्मी लव स्टोरी का मजेदार खुलासा किया है.
चार साल तक नहीं देखा था मैसेज
नेहा धूपिया के शो के दौरान बात-चीत करते हुए स्टेबिन बेन ने बताया कि म्यूजिक के प्रति दोनों का लगाव ही उन्हें करीब लाया. स्टेबिन ने कहा कि नूपुर क्लासिकली ट्रेंड सिंगर हैं. वहीं उन्होंने कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली है. स्टेबिन ने बताया कि उन्होंने साल 2016 में नूपुर को इंस्टाग्राम पर कोलैब के लिए मैसेज किया था. उस वक्त नूपुर एक यूट्यूबर थीं. लेकिन नूपुर ने उनका ये मैसेज लगभग चार साल तक देखा ही नहीं.
ऐसे शुरू हुई बातों का सिलसिला
साल 2020 में नूपुर ने पहली बार स्टेबिन का गाया हुआ गाना मेरा दिल भी कितना पागल है का कवर वर्जन सुना. उन्हें स्टेबिन की आवाज बहुत पसंद आई. नूपुर ने बताया कि उस समय वह सिंगल थीं. एक दिन अचानक उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टेबिन का पुराना मैसेज देखा. नूपुर को उस मैसेज की वाइब काफी पसंद आई और उन्होंने रिप्लाई कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच बातें शुरू हो गईं. स्टेबिन उन्हें गानों के वॉइस नोट भेजा करते थे. नूपुर को वे वॉइस नोट्स बहुत पसंद आते थे. धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई.
View this post on Instagram



