Rajasthan

पंचायत चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, जयपुर में नितिन नबीन सांसद-विधायकों से करेंगे संवाद

Last Updated:September 25, 2026, 06:24 IST

Nitin Navin Rajasthan Visit: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जयपुर पहुंच चुके हैं. उनके राजस्थान दौरे को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. जयपुर में वे सांसदों, विधायकों, संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों और पंचायती राज चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान चुनावी तैयारियों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है. नितिन नबीन सुबह अल्बर्ट हॉल पर स्वच्छता एवं सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी नेताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम है. दोपहर में दादिया में नगर निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर 90 प्रचार रथों को रवाना करेंगे. शाम को बिड़ला ऑडिटोरियम में युवाओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद वे दिल्ली रवाना होंगे.जयपुर में नितिन नबीन का महामंथन, नेताओं से लेकर युवाओं तक से करेंगे संवादZoom बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राजस्थान में होने वाले पंचायत चुनाव चुनाव को लेकर करेंगे मंथन

जयपुर. राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी सिलसिले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुरूवार की रात जयपुर पहुंच चुके हैं. शुक्रवार को दिनभर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. नितिन नबीन पार्टी के सांसदों, विधायकों, संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों और पंचायती राज चुनाव संचालन समिति से जुड़े नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे. उनके जयपुर दौरे का सबसे अहम कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 10 से 11 बजे तक प्रस्तावित है, जहां वे पार्टी के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे. इससे पहले सुबह नितिन नबीन अल्बर्ट हॉल पर स्वच्छता सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

इसके बाद वे दादिया सभा स्थल पहुंचेंगे, जहां निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह को संबोधित करेंगे. इसी कार्यक्रम से 90 प्रचार रथों को भी रवाना किया जाएगा. दोपहर बाद बीजेपी अध्यक्ष बिरला ऑडिटोरियम में युवाओं से संवाद करेंगे. करीब 105 मिनट के इस कार्यक्रम के बाद वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. ऐसे में उनका एक दिवसीय जयपुर दौरा संगठनात्मक तैयारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर पार्टी की गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा.

सुबह 9:15 से 10 बजे तक मुख्यमंत्री आवास पर कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

नितिन नबीन का शुक्रवार सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. सुबह 7:30 बजे वे अल्बर्ट हॉल पहुंचेंगे और वहां स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सेवा कार्य में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम करीब आधे घंटे चलेगा. सुबह 8 बजे वे अल्बर्ट हॉल से वापस एमएनआईटी गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे. सुबह 9:15 से 10 बजे तक नितिन नबीन का मुख्यमंत्री आवास पर कार्यक्रम रहेगा. इसके बाद सुबह 10 से 11 बजे तक वे पार्टी के सांसदों, विधायकों, संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों और पंचायती राज चुनाव संचालन समिति से जुड़े पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे. इस दौरान आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर चर्चा प्रस्तावित है. इसके बाद सुबह 11 बजे वे मुख्यमंत्री आवास से एमएनआईटी गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे.

दादिया में निकाय जनप्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

दोपहर 12 बजे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष दादिया सभा स्थल के लिए रवाना होंगे. यहां निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह आयोजित होगा. नितिन नबीन इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इसी मंच से 90 प्रचार रथों को रवाना किया जाएगा. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2 बजे तक दादिया में रहेंगे. इसके बाद एमएनआईटी गेस्ट हाउस में लंच का कार्यक्रम है. दोपहर बाद बीजेपी अध्यक्ष बिरला ऑडिटोरियम पहुंचेंगे. यहां वे युवाओं के साथ संवाद करेंगे. कार्यक्रम दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित है. करीब 105 मिनट के इस कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद और पार्टी के स्तर पर युवा संपर्क से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद नितिन नबीन जयपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ददिया में होने वाले कार्यक्रम को लेकर देर रात सभास्थल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया.

पंचायत चुनाव पर रहेगा फोकस

नितिन नबीन के जयपुर दौरे में संगठनात्मक बैठक को खास तौर पर अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री आवास पर सांसदों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक में पंचायती राज चुनाव से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा होगी. बीजेपी की चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों के साथ संवाद के जरिए जमीनी स्तर की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और आगामी चुनावी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा का एजेंडा सामने आएगा. निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन और 90 प्रचार रथों की रवानगी के बाद शाम का युवा संवाद कार्यक्रम भी उनके दौरे का हिस्सा रहेगा. इस तरह नितिन नबीन का पूरा दिन संगठन, जनप्रतिनिधियों, निकाय प्रतिनिधियों और युवाओं के साथ संवाद के कार्यक्रमों से जुड़ा रहेगा.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 25, 2026, 06:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj