Business

Multibagger Stock : 5 साल में 1670% का रिटर्न, अब भी दौड़ रहा शेयर, कंपनी करती है Zara और Calvin Klein को कपड़े सप्लाई

Last Updated:September 25, 2026, 21:33 IST

Multibagger Stock : पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को बेहिसाब दौलत कमाकर दी है. जहां पिछले छह महीनों में इस शेयर ने करीब 85 फीसदी और एक साल में 103 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.Multibagger Stock : 5 साल में 1670% का रिटर्न, अब भी दौड़ रहा यह शेयरZoomपर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज ने पिछले कुछ सालों में लंबी अवधि के निवेशकों को बेहिसाब दौलत कमाकर दी है.

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में जब कोई किसी कंपनी का बिजनेस स्‍ट्रांग दिखे और और बैक-टू-बैक रिकॉर्ड मुनाफे का रोडमैप पेश करे, तो निवेशक पैसा लगाने से नहीं झिझकते. अपैरल एक्सपोर्ट सेक्टर की दिग्गज कंपनी पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (PGIL) भी एक ऐसी ही कंपनी है. पिछले पांच साल में कंपनी का शेयर 1670 फीसदी चढ़ चुका है. आज 25 सितंबर को भी इस मल्‍टीबैगर शेयर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. कंपनी का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 1,319 रुपये पर बंद हुआ, जबकि दिन के कारोबार में इसने 1,355 रुपये का नया 52-हफ्तों का रिकॉर्ड स्तर छू लिया.

पर्ल ग्लोबल सिर्फ एक साधारण गारमेंट निर्यातक नहीं है, बल्कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड्स ज़ारा (Zara), राल्फ लॉरेन (Ralph Lauren) और केल्विन क्लाइन (Calvin Klein) जैसी दिग्गज मल्टीनेशनल कंपनियों को कपड़े सप्लाई करती है. अमेरिका, यूरोप सहित दुनिया भर के बाजारों में कंपनी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है. खासकर बांग्लादेश में स्थापित इसके अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस कंपनी की भावी ग्रोथ में सबसे अहम कड़ी साबित हो रहे हैं. हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 2030 के लिए अपना नया ग्रोथ रोडमैप और आक्रामक लक्ष्य पेश किए हैं, जिसने निवेशकों में नया जोश भर दिया है.

ब्रोकरेज भी लट्टू

ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल ने पर्ल ग्‍लोबल शेयर में पैसा लगाने की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर का आरगेट प्राइस ₹1,500 तय किया है. पहले पीएल कैपिटल ने इसे ‘Accumulate’ के साथ 1167 का टज्ञरगेट प्राइस दिया था. अब रेटिंग भी अपग्रेड कर ‘बाय’ कर दी है और टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि नए ग्रोथ प्लान के दम पर वित्त वर्ष 2026 से 2029 के दौरान कंपनी के मुनाफे में दोहरे अंकों की तेज ग्रोथ देखने को मिल सकती है. इस दौरान रेवेन्यू में 17 फीसदी, एबिटा में 31 फीसदी और शुद्ध मुनाफे में 35 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज होने का अनुमान है.

1 लाख के बन गए 17.70 लाख रुपये

पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज ने पिछले कुछ सालों में लंबी अवधि के निवेशकों को बेहिसाब दौलत कमाकर दी है. जहां पिछले छह महीनों में इस शेयर ने करीब 85 फीसदी और एक साल में 103 फीसदी से अधिक का रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा दोगुना किया है, वहीं पिछले दो साल में इसने 200 फीसदी और तीन साल में 438 फीसदी का मुनाफा कराया है. पांच साल में शेयर ने 1,670 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इसका मतलब है कि पांच साल पहले लगाया गया महज एक लाख रुपये का निवेश आज 17.70 लाख रुपये में तब्दील हो चुका है.

 (Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

About the Authorरुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी Hindi (hindi..com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 25, 2026, 21:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj