World

PM Modi Vladimir Putin Hug: पीएम ने बढ़ाया हाथ तो लपक कर गले मिल लिए पुतिन, चीन-पाकिस्तान के सीने चुभेगी भारत-रूस की ये दोस्ती

Last Updated:August 31, 2026, 21:35 IST

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन चल रहा है. इसके साइडलाइन्स पर पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बेहद खास मुलाकात हुई. अला-अरचा स्टेट रेजिडेंस में पुतिन ने पहले पीएम मोदी का इंतजार किया. पीएम मोदी के पहुंचते ही उन्होंने आगे बढ़कर उन्हें गले लगा लिया. दोनों नेताओं की ये शानदार केमिस्ट्री और ‘कार डिप्लोमेसी’ चीन-पाकिस्तान के सीने में चुभने वाला मोमेंट है.पीएम ने बढ़ाया हाथ तो लपक कर गले मिले पुतिन, चीन-पाक के सीने में होगा दर्दZoomपीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के ताकतवर नेता जुटे हैं. इसी सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भी अहम मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों दिग्गज नेताओं के बीच ऐसी शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिली कि कूटनीति के गलियारों में हलचल मच गई. बिश्केक के अला-अरचा स्टेट रेजिडेंस से मुलाकात की कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो सीधे चीन और पाकिस्तान के सीने में चुभेंगे.

बिश्केक के अला-अरचा स्टेट रेजिडेंस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन गर्मजोशी से मिले. दोनों ग्लोबल लीडर्स की झप्पी और उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि ये भारत और रूस की उस अटूट दोस्ती का सबूत थी जो वक्त की हर कसौटी पर खरी उतरी है.

पुतिन ने किया पीएम मोदी का इंतजार

इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात की सबसे खास बात ये रही कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे. जैसे ही पीएम मोदी वहां पहुंचे, दोनों नेताओं के चेहरों पर एक-दूसरे से मिलने की खुशी साफ दिखाई दी. पुतिन ने आगे बढ़कर पीएम मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के गले लगा लिया. इसके बाद मीडिया के सामने पोज देते हुए दोनों नेताओं का ‘एक्सटेंटेड हैंडशेक’ खूब चर्चाओं में रहा.

हाथ मिलाने और गले मिलने के इस अनौपचारिक अंदाज ने साफ कर दिया कि भारत और रूस के संबंध केवल दो देशों की सरकारों के बीच के औपचारिक समझौते तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों नेताओं के बीच एक बेहद मजबूत व्यक्तिगत दोस्ती और आपसी विश्वास भी है.

कंधे से कंधा मिलाकर एंट्री और प्रेस वार्ता

द्विपक्षीय वार्ता की शुरुआत से पहले जब दोनों नेता मीटिंग हॉल में दाखिल हुए तो वे एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे. ‘साइड-बाय-साइड’ चलते हुए पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की इस एंट्री ने पूरी दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया. बातचीत की टेबल पर बैठने से लेकर मीडिया से बात करने दोनों की बॉडी लैंग्वेज बेहद सहज, आत्मविश्वास से भरी और दो पक्के दोस्तों जैसी नजर आ रही थी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj