CM भजनलाल पंजाब में करेंगे जनसभा, टोंक में खाद पर शिकंजा, धौलपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Last Updated:September 27, 2026, 08:15 IST
Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पंजाब दौरे पर रहेंगे, जहां वे नशा विरोधी कार्यक्रम और जनसभाओं में शामिल होंगे. सिरोही के माधोपुरा में जमीन के पट्टों की लोकेशन और तरमीम को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन…और पढ़ें
टोंक में खाद कालाबाजारी का बड़ा खेल बेनकाब
Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पंजाब दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर 1 बजे बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और गुरु हर सहाय में ‘नशा विरोधी यात्रा-नशा मुक्त पंजाब’ में शामिल होंगे. इसके बाद गुरुनानक चौक पर जनसभा को संबोधित करेंगे. ममदोट के चपाती चौक पर भी सभा प्रस्तावित है. शाम को सीएम सूरतगढ़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और रात 8 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है. सिरोही के बरलूट के माधोपुरा गांव में जमीन की तरमीम को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि पट्टों को जमीन की स्पष्ट लोकेशन नहीं मिली है और एक ही जमीन पर कई पट्टे होने की आशंका है. ग्रामीण प्रशासन से जल्द सर्वे कर लैंडमार्क तय करने की मांग कर रहे हैं.
September 27, 202608:15 IST
पंजाब जाएंगे CM भजनलाल, नशा विरोधी यात्रा में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पंजाब दौरे पर रहेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1 बजे बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद गुरु हर सहाय में आयोजित ‘नशा विरोधी यात्रा-नशा मुक्त पंजाब’ में शामिल होंगे. दोपहर 1:40 बजे गुरुनानक चौक पर जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री ममदोट के चपाती चौक पर भी जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम 5:25 बजे वे सूरतगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. इसके बाद रात 8 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
September 27, 202608:15 IST
सिरोही में जमीन के पट्टों को लेकर ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
सिरोही के बरलूट के माधोपुरा गांव में जमीन की तरमीम को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जारी पट्टों को जमीन की स्पष्ट लोकेशन नहीं मिल पाई है. ग्रामीणों ने एक ही जमीन पर एक से अधिक पट्टे होने की आशंका भी जताई है. इससे सैकड़ों लोगों की भूमि का लैंडमार्क स्पष्ट नहीं होने की बात सामने आई है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते जमीनों का सेटलमेंट और सर्वे नहीं कराया गया तो विवाद आगे बड़ा रूप ले सकता है. उन्होंने प्रशासन से जल्द सर्वे कराने और जमीनों के स्पष्ट लैंडमार्क तय करने की मांग की है.
September 27, 202608:15 IST
बाड़ी में आज पांच घंटे बिजली रहेगी बंद
धौलपुर के बाड़ी शहर में आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. महाराज बाग 33/11 केवी जीएसएस पर मरम्मत कार्य के चलते जयपुर डिस्कॉम की ओर से शटडाउन लिया गया है. इसके तहत सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान सिटी हॉस्पिटल, सरमथुरा रोड और महाराज बाग क्षेत्र प्रभावित होंगे. बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से आवश्यक काम पहले पूरा करने की अपील की गई है. कनिष्ठ अभियंता आयुष राज गुप्ता ने बिजली कटौती और मरम्मत कार्य की जानकारी दी है. विभाग के अनुसार निर्धारित समय में काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
September 27, 202608:15 IST
त्योहारी सीजन में धौलपुर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
त्योहारी सीजन को देखते हुए खजुराहो-रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक दोनों दिशाओं में 15-15 ट्रिप संचालित करेगी. खजुराहो से ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे रुंधी पहुंचेगी. वापसी में रुंधी से शाम 6:45 बजे रवाना होकर सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी. ट्रेन का धौलपुर के अलावा मुरैना, ग्वालियर, दतिया, झांसी, आगरा कैंट और मथुरा समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा. ट्रेन में कुल 20 ICF कोच होंगे, जिनमें 5 स्लीपर और 12 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे.
September 27, 202608:14 IST
निवाई में खाद पर शिकंजा, 12 गोदाम सीज
टोंक के निवाई में खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ DST ने बड़ी कार्रवाई की है. DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने कई गोदामों पर कार्रवाई की. इस दौरान हजारों कट्टे यूरिया और DAP के मिलने के बाद 12 गोदाम सीज किए गए. कृषि विभाग ने खाद के भंडारण को अवैध माना है. कार्रवाई के दौरान पुलिस और संबंधित लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई थी. अब संबंधित व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. कार्रवाई के दौरान करीब 7 हजार कट्टे सीज किए जाने की जानकारी सामने आई है.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 27, 2026, 08:13 IST



