Entertainment

4 दिनों में 90 करोड़ के पार हुई ‘द पैराडाइज’, रविवार को चमकी ‘द वन’, भारत में फिल्म ने किया बंपर कलेक्शन

Last Updated:September 27, 2026, 23:45 IST

बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड जबरदस्त घमासान देखने को मिला. साउथ स्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ 4 दिनों में भारत में 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरी ओर, नानी की फिल्म से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद ‘द वन’ ने रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया. धीमी शुरुआत के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है.

नई दिल्ली. नैचुरल स्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ शुरुआत की. लेकिन दूसरे दिन ही कलेक्शन घट गया. यहां तक कि वीकेंड पर भी यह मूवी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. वैसे अब इसने भारत में 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने तीसरे दिन जबरदस्त कमाई की है. जानिए दोनों फिल्मों ने भारत में अब तक कितने करोड़ बटोर लिए हैं.

साउथ सिनेमा के स्टार नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ खराब रिव्यूज और क्रिटिक्स की आलोचना के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की. इस मूवी ने नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज कराकर इतिहास रच दिया है. मगर वीकेंड पर कमाई बढ़ने के बजाय घट गई. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

बुधवार को पेड प्रीमियर्स से फिल्म ने 11.60 करोड़ बटोरे, जबकि ओपनिंग डे यानी गुरुवार को 34.65 करोड़ का बिजनेस किया. इसके साथ ही 46.25 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग के साथ यह नानी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. हालांकि, शुक्रवार के बाद कमाई में गिरावट दर्ज की गई और कलेक्शन 14.90 करोड़ पर आ गया, लेकिन शनिवार को फिल्म ने थोड़ी बढ़त बनाते हुए 15.25 करोड़ बटोरे. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

Add as Preferred Source on Google

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को रात 10 बजे तक ‘द पैराडाइज’ ने 15.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. पहले संडे के लिहाज से यह आंकड़ा मजबूत माना जा रहा है, हालांकि शनिवार की तुलना में इसमें कोई खास उछाल नहीं देखा गया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपये हो गया है. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

‘द पैराडाइज’ को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया है, लेकिन कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा तेलुगु वर्जन से ही आया है. अकेले रविवार को फिल्म ने तेलुगु बेल्ट से 8.82 करोड़ की कमाई की है. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू, कयादू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर हॉरर-फैंटेसी थ्रिलर ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट में शुरुआत करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी बढ़त बनाई. मगर तीसरे दिन यानी रविवार को कमाई मे जबरदस्त उछाल आया है. (फोटो साभार: IMDb)

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द वन’ ने रविवार को 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह अब तक का इसका सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन है. बॉक्स ऑफिस पर नानी की ‘द पैराडाइज’ और मार्वल की री-रिलीज ‘अवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ जैसी बड़ी फिल्मों के कड़े मुकाबले के बावजूद ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. (फोटो साभार: IMDb)

बताते चलें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ ने अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को 8 करोड़ से खाता खोला था, जबकि शनिवार को उछाल के साथ 11.25 करोड़ जुटाए थे. रविवार की कमाई को मिलाकर तीन दिनों में फिल्म का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 33.25 करोड़ तक पहुंच गया है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 27, 2026, 23:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj