Health

Male Birth Control Pills : अब पुरुषों के पास भी होंगे गर्भनिरोधक के 2 नए विकल्प, जानिए क्या है ये नया मेल बर्थ कंट्रोल पिल्‍स

Male Birth Control Pills : परिवार नियोजन और गर्भनिरोधक (Birth Control) की बात आते ही सदियों से पूरी जिम्मेदारी महिलाओं पर ही समझी जाती रही है. गर्भनिरोधक गोलियां (Birth Control Pills), कॉपर टी या अन्य तरीके महिलाओं के लिए ही उपलब्ध रहे हैं, जबकि पुरुषों के पास कंडोम और नसबंदी (Vasectomy) के अलावा कोई खास विकल्प नहीं था. लेकिन अब चिकित्सा विज्ञान में एक क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है. जल्द ही पुरुषों के हाथ में भी फैमिली प्लानिंग के सुरक्षित और आधुनिक विकल्प होंगे, जो गर्भनिरोधक बाजार की पूरी तस्वीर बदलकर रख देंगे.

पुरुषों के बीच बढ़ रही नए विकल्पों की मांगन्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की एक खबर के मुताबिक, पारंपरिक रूप से गर्भनिरोधक की जिम्मेदारी से जुड़े नजरिए में तेजी से बदलाव आ रहा है. हाल ही में किए गए एक सर्वे से यह बात सामने आई है कि पुरुष भी अब अपनी जिम्मेदारी को समझने लगे हैं और नए गर्भनिरोधक अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

साल 2024 में सात देशों के 18,000 से अधिक पुरुषों पर किए गए एक वैश्विक सर्वे में यह चौकाने वाला आंकड़ा सामने आया कि लगभग 61% पुरुष बाजार में आने वाले नए मेल कॉन्ट्रेसेप्टिव (Male Contraceptive) को इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं. अकेले अमेरिका में भी 49% पुरुषों ने इसमें गहरी दिलचस्पी दिखाई है.

इस बढ़ती मांग को भुनाने के लिए कई कंपनियां काम कर रही हैं, जिनमें ‘नेक्स्ट लाइफ साइंसेज’ (NEXT Life Sciences) सबसे आगे है. यह कंपनी मुख्य रूप से दो प्रमुख प्रोडक्‍टों पर काम कर रही है पहला ‘पॉजपिल’ (PausePill) और दूसरा ‘प्लान ए’ (Plan A).

पॉजपिल (PausePill): जरूरत के वक्त ली जाने वाली गोलीपॉजपिल एक नॉन-हार्मोनल ओरल कॉन्ट्रेसेप्टिव (गैर-हार्मोनल मौखिक गर्भनिरोधक) है, जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह शरीर में शुक्राणु (Sperm) के उत्पादन को पूरी तरह बंद नहीं करती, बल्कि यह उस जैविक सिग्नल में दखल देती है जो वीर्यस्खलन (Ejaculation) के दौरान स्पर्म को बाहर आने का निर्देश देता है.

कैसे करती है काम: इस गोली को या तो संबंध बनाने से ठीक पहले लिया जा सकता है या फिर सुरक्षा के लिए रोजाना भी खाया जा सकता है. इसकी खूबी यह है कि इससे पुरुषों की शारीरिक क्षमता, इरेक्शन और ऑर्गे्ज़्म (Orgasm) पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता.

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती फीडबैक में यह बात सामने आई है कि इससे पुरुषों के यौन अनुभव और आनंद में किसी तरह की कमी नहीं आती, बल्कि कुछ मामलों में यह और भी बेहतर महसूस होता है.

अमेरिका में हुए फेज-2 के शुरुआती ट्रायल में यह गोली उन 100% प्रतिभागियों पर सफल रही जिन्होंने इसे दो घंटे के भीतर लिया था. हालांकि, यह ट्रायल अभी छोटे स्तर (मात्र 10 पुरुषों पर) पर हुआ है, लेकिन इसके परिणाम काफी उत्साहजनक हैं. कंपनी साल 2026 के अंत तक इसके बड़े पैमाने पर क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की योजना बना रही है, और अगले दो सालों में इसे बाजार में लाने की उम्मीद है.

प्लान ए (Plan A): लंबे समय तक चलने वाला रिवर्सिबल इम्प्लांटजो पुरुष रोज-रोज गोली खाने की झंझट से बचना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी ‘प्लान ए’ लेकर आ रही है. यह एक ऐसा रिवर्सिबल इम्प्लांट है जो लंबे समय तक गर्भनिरोधक सुरक्षा प्रदान करता है. इसे फर्टिलिटी का ‘लाइट स्विच’ कहा जा रहा है, यानी जब तक आप चाहें इसे बंद रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर दोबारा चालू कर सकते हैं.

वासेलजेल (Vasalgel) तकनीक:इस प्रक्रिया में नसबंदी की तरह नसों को काटा नहीं जाता है. इसके बजाय, वासडिफरेंस (Vas Deferens-स्पर्म ले जाने वाली नलियों) में एक विशेष हाइड्रोमेल डाला जाता है, जो एक लचीली बाधा (Flexible Barrier) का काम करता है. यह स्पर्म को आगे जाने से रोकता है, जबकि अन्य तरल पदार्थों को सामान्य रूप से गुजरने देता है.

आसान है प्रक्रिया: डॉक्टर के क्लीनिक में बिना किसी चीरे या टांके के महज 10 मिनट में यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है. हालांकि, इसे लगवाने के बाद भी शुरुआती तीन महीनों तक अन्य गर्भनिरोधक तरीकों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है, जब तक कि शरीर में पहले से मौजूद स्पर्म पूरी तरह साफ न हो जाएं.

सबसे बड़ी खूबी यह है कि जब कोई पुरुष दोबारा पिता बनना चाहे, तो एक खास घोल के जरिए इस जेल को घोला जा सकता है और फर्टिलिटी को फिर से बहाल किया जा सकता है. शुरुआती मानव परीक्षणों में यह तकनीक पूरी तरह सुरक्षित पाई गई है.

महिलाओं का मिल रहा है पूरा समर्थनपुरुषों के लिए आ रहे इन नए गर्भनिरोधक विकल्पों का स्वागत सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी कर रही हैं. साल 2023 के एक सर्वे के अनुसार, करीब दो-तिहाई अमेरिकी महिलाओं ने इच्छा जताई थी कि उनके पार्टनर गर्भनिरोधक की जिम्मेदारी उठाएं. महिलाओं का मानना है कि इससे जिम्मेदारियों का सही बंटवारा होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी और उन्हें खुद हॉर्मोनल गोलियों के दुष्प्रभावों से राहत मिल सकेगी.

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ वर्षों में मेल बर्थ कंट्रोल का यह दौर पूरी तरह सामान्य हो जाएगा. भविष्य की पीढ़ियां शायद यह सोचकर हैरान होंगी कि आखिर चिकित्सा विज्ञान के इस दौर में पुरुषों के लिए पहले ऐसे विकल्प क्यों उपलब्ध नहीं थे. यह बदलाव न केवल परिवार नियोजन को आसान बनाएगा, बल्कि समाज में जेंडर आधारित जिम्मेदारियों की परिभाषा को भी बदल देगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj