Entertainment

‘सुनीता अकेले गई थी हनीमून पर’, अनिल कपूर ने सालों बाद खोला बड़ा राज, शादी से पहले पत्नी ने रखी थी यह शर्त

Last Updated:September 28, 2026, 15:49 IST

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई ऐसे दिलचस्प खुलासे किए हैं. एक्टर ने बताया कि शादी से पहले सुनीता कपूर ने उनके सामने रसोई में कभी कदम न रखने की अनोखी शर्त रखी थी. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी मजेदार राज भी खोला कि शादी के बाद उनकी पत्नी अकेले ही हनीमून पर चली गई थीं और वह उनके साथ नहीं जा पाए थे.

ख़बरें फटाफट

'सुनीता अकेले गई थी हनीमून पर', अनिल कपूर ने सालों बाद खोला बड़ा राजZoomअनिल कपूर ने खोला बड़ा राज

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%: द अनिल कपूर शो’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. शो के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया. अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी सुनीता कपूर शादी के बाद अकेले ही हनीमून पर चली गई थीं और वह उनके साथ नहीं जा पाए थे.

शो के दौरान जब कंगना रनौत की चर्चित फिल्म ‘क्वीन’ पर चर्चा छिड़ी, तो अनिल कपूर को अपनी शादी के शुरुआती दिनों का वह अनोखा वाकया याद आ गया, जब उनकी पत्नी सुनीता अकेले ही हनीमून मनाने निकल पड़ी थीं. अनिल कपूर ने हंसते हुए बताया, ‘सुनीता अकेले गई थी हनीमून पर, मैं साथ में नहीं गया था.’ इसके बाद एक्टर ने अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते हुए उन्हें अपने दिल की असली रानी बताया. अनिल कपूर ने कहा, ‘सुनीता ही मेरी ‘क्वीन’ है और हमेशा रहेगी.’

सुनीता ने अनिल कपूर के सामने रखी थी अनोखी शर्त

बातचीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अनिल कपूर ने एक और दिलचस्प राज से पर्दा उठाया. उन्होंने बताया कि शादी से पहले सुनीता ने उनके सामने एक बेहद अनोखी शर्त रखी थी. सुनीता ने साफ कह दिया था कि वह कभी किचन में कदम नहीं रखेंगी और न ही कभी खाना बनाएंगी. पत्नी की इसी शर्त ने अनिल कपूर के भीतर ऐसी आग जगाई कि उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की ताकि सुनीता को कभी किचन में न जाना पड़े.

अनिल कपूर ने निभाया पत्नी से किया वादा

अनिल कपूर ने उस पल को याद करते हुए मुस्कुराते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी सुनीता ने शादी के लिए शर्त रखी थी कि वह तभी मुझसे शादी करेगी, जब उसे कभी किचन में काम न करना पड़े. उसकी यह शर्त सुनने के बाद मैंने ठान लिया था कि मुझे इतनी मेहनत करनी है और इतना कामयाब बनना है कि उसे कभी रसोई में जाना पड़े. मैंने वो जिम्मेदारी उठाई और सच कहूं तो आज तक सुनीता ने कभी किचन में कदम नहीं रखा है.’ इस तरह अनिल कपूर ने अपना वादा निभाया था.

साल 1984 में हुई थी अनिल कपूर-सुनीता कपूर की शादी

बताते चलें कि अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने लगभग 10 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. इसके बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने शादी करने का फैसला किया था. अनिल कपूर और सुनीता 19 मई 1984 को शादी के बंधन में बंधे थे. कपल के दो बच्चे हैं, जिनके नाम सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 28, 2026, 15:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj