Sports

Virat Kohli | Virat Kohli Bat | Cricket Best Bat | व‍िराट कोहली ने ज‍िस बैट से मारी सेंचुरी और तोड़ द‍िए कई र‍िकॉर्ड, जानते हैं क‍ितनी है उसकी कीमत

होमखेलक्रिकेट

विराट कोहली का वो दमदार बैट, जिसने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड, जानते हैं कीमत?

Last Updated:September 28, 2026, 19:38 IST

Viral Kohli Bat: रविवार के दिन भारत बनाम वेस्टंडीज के मैच में विराट कोहली ने दमदार पारी खेलकर शतक जड़ा और भारत की जीत दिलाई. अब लोगों के मन में जिज्ञासा है कि आखिर ये बड़े बैड्समैन मैच में किस बल्ले का इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं कि विराट कोहली ने किस बल्ले से शानदार शतक जड़ा है.

मेरठ: क्रिकेट मैच के दौरान जब कोई खिलाड़ी शतक की ओर बढ़ता है, तो युवा क्रिकेटरों में यह जानने की उत्सुकता होती है कि वे किस बैट का उपयोग करते हैं. विराट कोहली ने रविवार के दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में 139 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 छक्के शामिल थे. इस जिज्ञासा को देखते हुए, लोकल 18 की टीम ने स्पोर्ट्स के कारोबार से जुड़े शोभित त्यागी से खास बातचीत की, जो पूर्व में उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम की तरफ से खेल चुके हैं.

लोकल 18 से बातचीत में शोभित त्यागी ने बताया कि विराट कोहली सहित राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ‘इंग्लिश विलो बैट’ से खेलना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि इस बैट के माध्यम से कलाई का बेहतर उपयोग करते हुए बड़े शॉट लगाए जा सकते हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच का उदाहरण दिया, जहां विराट कोहली ने कलाई का बेहतर उपयोग करते हुए 9 छक्के लगाए थे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने अनुसार क्रिकेट बैट को तैयार करते हैं, जिससे जब वह बैटिंग करें तो वह विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को विनर बना सकें.

क्या है इस अनोखे बैट की खासियत?उन्होंने बताया कि ‘इंग्लिश विलो बैट’ हल्का और आसानी से चलने वाला होता है, जिससे इसका पिकअप अच्छा माना जाता है. उन्होंने कहा कि जैसे ही गेंद इंग्लिश विलो बैट पर आती है, यदि खिलाड़ी सक्षम हो, तो वह उस गेंद पर बेहतर शॉट मारकर चौके-छक्के लगा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि इस बैट से कवर्ड ड्राइव, कट और स्ट्रेट ड्राइव जैसे शॉट खेलने में काफी मदद मिलती है, क्योंकि बैट को स्विंग करना आसान रहता है, जिससे खिलाड़ी संतुलन के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करता है. उन्होंने बताया कि विराट कोहली के बल्ले की अगर बात की जाए तो यह इंग्लिश विलो के पेड़ के उस भाग से बनाया जाता है, जो हिस्सा काफी बेहतर माना जाता है. इसलिए इसकी कीमत भी लाखों रुपए में होती है.

क्या है इस दमदार बैट की कीमत?दरअसल प्रोफेशनल क्रिकेट में इंग्लिश विलो बैट का उपयोग काफी बढ़ गया है. पहले केवल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ही इसे पसंद करते थे, लेकिन अब युवाओं में भी इंग्लिश विलो बैट के प्रति रुझान देखने को मिल रहा है. उन्होंने बैट की कीमत के बारे में बताया कि खिलाड़ियों को विभिन्न कंपनियों की ओर से स्पॉन्सर बैट दिए जाते हैं, जिनकी कीमत का आंकलन करना संभव नहीं होता, लेकिन ये लाखों रुपये के होते हैं. वहीं इसकी सामान्य कीमत की अगर बात की जाए तो ₹10000 से लेकर ₹200000 तक के बैट आपको मेरठ की मार्केट में भी देखने को मिलेंगे.

कई खिलाड़ी यहां से तैयार करवाते हैं बल्लेबताते चलें कि मेरठ के स्पोर्ट्स मार्केट का जब जिक्र किया जाता है, तो यह सिर्फ देश तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी बड़ी मात्रा में मेरठ में तैयार होने वाले क्रिकेट सामग्री सप्लाई होती है. उसमें खास तौर पर विदेशी खिलाड़ी मेरठ के बल्ले बनने पर भरोसा जताते हैं. आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी सहित विभिन्न खिलाड़ी अपने अनुसार यहां से बल्ले तैयार करवाते हैं.

About the Authorआर्यन सेठ

आर्यन सेठ, Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ेंLocation :

Meerut,Uttar Pradesh

First Published :

September 28, 2026, 19:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj