Rajasthan

Bournvita Barfi I मावे की बर्फी खाकर हो गए बोर? चखिए बॉर्नविटा वाली ये चॉकलेटी मिठाई

होमफोटोलाइफ़फूड

बचपन का फेवरेट बॉर्नविटा अब बना मिठाई, करौली में मिल रही चॉकलेटी बर्फी

Last Updated:September 29, 2026, 17:10 IST

Recipe Of Bournvita Barfi: करौली के बीकानेर मिष्ठान भंडार में तैयार होने वाली बॉर्नविटा बर्फी अपने चॉकलेटी स्वाद और अनोखी रेसिपी से लोगों का ध्यान खींच रही है. मावा, दूध, घी, चीनी और बॉर्नविटा से बनने वाली यह मिठाई घर पर भी आसानी से तैयार की जा सकती है.

बचपन में दूध के गिलास में बॉर्नविटा मिलाकर पीने की याद शायद ही किसी के लिए अनजान हो. कभी मम्मी की जिद पर तो कभी अपनी पसंद से बच्चे दूध में बॉर्नविटा मिलाकर खूब पीते थे, लेकिन क्या आपने कभी बॉर्नविटा की बर्फी खाई है? अगर नहीं, तो यह स्वाद आपको बचपन की यादों के साथ मिठाई का नया जायका भी दे सकता है.

करौली के बीकानेर मिष्ठान भंडार पर तैयार होने वाली बॉर्नविटा बर्फी अपने अलग स्वाद के कारण लोगों का ध्यान खींच रही है. खास बात यह है कि बॉर्नविटा जहां आमतौर पर बच्चों के पसंदीदा हेल्थ ड्रिंक के रूप में जाना जाता है, वहीं इससे तैयार होने वाली बर्फी बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आ रही है. करौली की इस मिठाई की दुकान पर यह बर्फी रोजाना ताजा तैयार की जाती है.

बॉर्नविटा बर्फी को तैयार करने का तरीका भी दुकान की अपनी खास रेसिपी पर आधारित है. इसमें दूध से बनी सामग्री, मावा, घी, चीनी और बॉर्नविटा जैसे सामान का इस्तेमाल किया जाता है. बॉर्नविटा की वजह से बर्फी में हल्का चॉकलेटी स्वाद आता है, जो इसे सामान्य मावे की बर्फी से अलग बनाता है.

Add as Preferred Source on Google

इस बर्फी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे घर पर भी बनाया जा सकता है. इसके लिए अलग से कोई बहुत महंगी या आसानी से न मिलने वाली सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. घर में उपलब्ध मावा या मिल्क पाउडर, दूध, चीनी, घी और बॉर्नविटा से इसका बेस तैयार किया जा सकता है. स्वाद बढ़ाने के लिए काजू, बादाम या दूसरे ड्राई फ्रूट्स भी डाले जा सकते है.

इस बर्फी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको कड़ाही में थोड़ा घी गर्म कर मावा या मिल्क पाउडर को धीमी आंच पर भूनना है. इसके बाद दूध, चीनी और बॉर्नविटा डालकर मिश्रण को लगातार 10 मिनट तक चलाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे तो इसे घी लगी प्लेट में फैलाकर ठंडा होने दें. जमने के बाद इसे बर्फी के आकार में काटा जा सकता है.

इस रेसिपी से आप आराम से इस मिठाई को घर पर ही बना सकते है. इसके बाद बॉर्नविटा का स्वाद सिर्फ दूध के गिलास तक सीमित नहीं रहेगा. रसोई में मौजूद सामान्य सामग्री से इसका एक नया और दिलचस्प मिठाई वाला अंदाज भी तैयार किया जा सकता है, जिसे बच्चे ही नहीं बड़े भी पसंद कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 29, 2026, 17:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj