Rajasthan

कबीर नगर में अंतिम संस्कार को लेकर दो समाज आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Last Updated:September 29, 2026, 21:49 IST

Jodhpur News: जोधपुर के कबीर नगर में अंतिम संस्कार की जगह को लेकर वाल्मीकि और भील समाज के बीच विवाद हो गया. पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है और शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास कर रहा है. पुलिस की कोशिश है कि बातचीत के जरिए विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए और किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है.

ख़बरें फटाफट

कबीर नगर में अंतिम संस्कार को लेकर दो समाज आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चाZoomअंतिम संस्कार को लेकर दो समाज में विवाद

जोधपुर. कबीर नगर इलाके में अंतिम संस्कार की जगह को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. एक ओर वाल्मीकि समाज के लोग श्मशान घाट के बाहर धरने पर बैठ गए, वहीं दूसरी ओर भील समाज के लोगों ने सड़क पर शव रखकर भजन शुरू कर दिए. अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बना हुआ है. स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है.

बताया जा रहा है कि भील समाज की ओर से शव का अंतिम संस्कार वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट में किए जाने की बात को लेकर विवाद हुआ है. श्मशान घाट में स्टैंड पर अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई. इसी के बाद मामला विरोध प्रदर्शन तक पहुंच गया.

श्मशान घाट के बाहर धरने पर बैठे लोगविवाद की स्थिति बनने के बाद वाल्मीकि समाज के लोग श्मशान घाट के बाहर धरने पर बैठ गए. उनकी ओर से श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की व्यवस्था और जगह को लेकर अपनी बात रखी जा रही है. दूसरी तरफ भील समाज के लोग सड़क पर शव रखकर बैठ गए और भजन शुरू कर दिए. सड़क पर शव रखकर विरोध किए जाने से इलाके में लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई. मौके पर मौजूद लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर दिया है.

पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचेमामले की सूचना मिलते ही सूरसागर थानाधिकारी हरीश सोलंकी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की. इसके बाद असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस नितिशा जाखड़ भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों ने मौके की स्थिति देखी और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास शुरू किया.

शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिशफिलहाल पुलिस जाब्ते ने मौके पर मोर्चा संभाल रखा है. दोनों पक्षों से पुलिस अधिकारियों की समझाइश का दौर जारी है. पुलिस की कोशिश है कि बातचीत के जरिए विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए और किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है. सड़क पर शव रखकर विरोध किए जाने के कारण मामला संवेदनशील बना हुआ है. पुलिस प्रशासन दोनों पक्षों की बात सुनकर अंतिम संस्कार को लेकर बने गतिरोध को खत्म करने की कोशिश कर रहा है. फिलहाल कबीर नगर में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है. अंतिम संस्कार कहां और किस तरह किया जाएगा, इस पर अभी सहमति नहीं बनी है. प्रशासन की ओर से स्थिति को शांत रखने के लिए समझाइश की जा रही है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

September 29, 2026, 21:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj