Multibagger Stock : बस 9 महीने में ही 102 रुपये वाला शेयर हो गया 866 का, ₹1 लाख के बन गए 8.50 लाख

नई दिल्ली. शेयर बाजार में कुछ शेयर निवेशकों के लिए कुबेर का खजाना साबित होते हैं. स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज का (sterlite Technologies) का शेयर भी ऐसे ही स्टॉक्स में शामिल है. साल 2026 की शुरुआत में महज ₹102 पर ट्रेड कर रहा यह मल्टीबैगर शेयर पिछले 10 महीनों में रॉकेट की रफ्तार से भागा है. मंगलवार के कारोबारी सत्र में 5% की जबर्दस्त बढ़त के साथ स्टॉक ₹866 के स्तर पर बंद हुआ. इस तूफानी तेजी के चलते जनवरी 2026 से लेकर अब तक इस शेयर ने 700% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. यानी जिस निवेशक ने 1 जनवरी 2026 को इस स्टॉक में ₹1 लाख लगाए होंगे, उसकी वैल्यू आज बढ़कर करीब ₹8.50 लाख हो चुकी है. कंपनी की उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं और इसका कारोबार 100 से अधिक देशों में फैला है.
अगर 1 साल के चार्ट पैटर्न पर नजर डालें, तो 25 सितंबर 2025 को कंपनी का शेयर ₹123.61 पर बंद हुआ था. बीते 12 महीनों में ही इस काउंटर ने 575% से अधिक का शानदार रिटर्न डिलीवर किया है. पिछले एक महीने में यह मल्टीबैगर शेयर करीब 19 फीसदी महंगा हुआ है. पिछले छह महीनों में इस शेयर ने निवेशकों को 377 फीसदी रिटर्न दिया है. बाजार के जानकारों का कहना है कि यह रैली किसी सट्टेबाजी पर आधारित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कंपनी का मजबूत फंडामेंटल, लगातार भरती ऑर्डर बुक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ता दबदबा मुख्य आधार बना हुआ है.
₹10,000 करोड़ का हाइपरस्केलर ऑर्डर
स्टॉक की इस बंपर तेजी के पीछे कंपनी की बिजनेस ग्रोथ और मेगा ऑर्डर्स का बड़ा हाथ है. कंपनी ने हाल ही में 1.11 अरब डॉलर का प्रॉडक्ट अवार्ड लेटर (PAL) हासिल कर बाजार को चौंका दिया. कंपनी को एक प्रमुख हाइपरस्केलर से ₹10,000 करोड़ से अधिक का अनुबंध मिला है. इसके तहत FY27 से FY29 तक नेक्स्ट-जेनरेशन AI डेटा सेंटर्स के लिए ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स की सप्लाई की जाएगी.
इसके अलावा कंपनी के खास Neuralis पोर्टफोलियो को 10 करोड़ डॉलर से अधिक के कई हाइपरस्केलर ऑर्डर्स हासिल हुए हैं. एक प्रमुख कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर के लिए लॉन्ग-हॉल और डार्क-फाइबर एचडी माइक्रो-केबल्स सप्लाई करने का बड़ा रणनीतिक ऑर्डर भी कंपनी की झोली में आया है.
Q1 FY27 में मुनाफा 3.3 गुना बढ़ा
FY27 की अप्रैल-जून तिमाही में का राजस्व ₹1,910 करोड़ रहा. EBITDA में 184 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह ₹397 करोड़ पर पहुंच गया. कंपनी का EBITDA मार्जिन 20.8 फीसदी रहा. कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) ₹197 करोड़ रहा. जून 2026 के अंत तक कंपनी की ओपन ऑर्डर बुक ₹18,618 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई.
FY29 तक ₹20,000 करोड़ के रेवेन्यू का महा-प्लान
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने आने वाले वर्षों के लिए आक्रामक रोडमैप तैयार किया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2029 (FY29) तक ₹20,000 करोड़ का सालाना राजस्व हासिल करने और EBITDA मार्जिन को 27% तक ले जाने का लक्ष्य रखा है. AI-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर, FTTx, एंटरप्राइज और ग्रामीण नेटवर्क के क्षेत्र में कंपनी का एंड-टू-एंड सॉल्यूशन मॉडल इसे वैश्विक पटल पर मजबूती दे रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)



