Rajasthan

Jaipur News: टोंक रोड के राडो शोरूम में बड़ी चोरी, 5 करोड़ से ज्यादा की घड़ियां ले गए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस

Last Updated:October 01, 2026, 12:59 IST

Jaipur Watch Showroom Theft: जयपुर के टोंक रोड स्थित द वॉच फैक्ट्री शोरूम में करोड़ों रुपये की घड़ियों की चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने राडो कंपनी घड़ियों के शोरूम को निशाना बनाया और शुरुआती जानकारी के मुताबिक करीब 4 से 5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की घड़ियां चोरी कर ली. वारदात का पता चलने के बाद शोरूम प्रबंधन में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए और फोटोग्राफ भी किए हैं. पुलिस शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई है. टोंक रोड के राडो शोरूम में बड़ी चोरी, 5 करोड़ से ज्यादा की घड़ियां ले गए चोरZoomटोंक रोड स्थित द वॉच फैक्ट्री शोरूम में 4 से 5 करोड़ की विदेशी ब्रांड राडो की घड़ियां चोरी

जयपुर. राजधानी जयपुर के टोंक रोड स्थित घड़ी के एक बड़े शोरूम में चोरों ने सेंध लगाकर करोड़ों रुपये की घड़ियां चोरी कर ली. वारदात द वॉच फैक्ट्री के शोरूम में हुई, जहां राडो कंपनी की घड़ियां बिक्री के लिए रखी जाती है. बताया जा रहा है कि चोर शोरूम से करीब 4 से 5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की राडो घड़ियां चोरी कर ले गए. करोड़ों रुपये की चोरी की सूचना मिलते ही शोरूम प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

वारदात की जानकारी मिलने के बाद बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने शोरूम का जायजा लेकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की. विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने शोरूम के अंदर और आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया तथा वारदात से जुड़े सभी बिंदुओं पर जानकारी ली.

4 से 5 करोड़ की घड़ियां चोरी हो जाने का अनुमान

पुलिस की शुरुआती जांच में सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर है कि चोर शोरूम में किस रास्ते से दाखिल हुए और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया. वारदात सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. चोर शोरूम से करीब 250 घड़ियां चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. शोरूम और उसके आसपास लगे कैमरों के साथ टोंक रोड पर लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांच के दायरे में ली जा रही है. फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है. करोड़ों रुपये की घड़ियां चोरी होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है.

एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है

वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुट गई हैं. साथ ही आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि चोरी के बाद आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए और फोटोग्राफ भी किए हैं. इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की तलाश में डॉग स्क्वायड की मदद ली है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है. वहीं शोरूम प्रबंधन द्वारा भी स्टॉक का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, शोरूम के रिकॉर्ड और मौके से जुटाए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 01, 2026, 12:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj