मामूली कहासुनी के बाद युवक को चाकू से गोदा, हस्पताल में पहुंचने से पहले मौत, हाईवे जाम

Last Updated:October 01, 2026, 17:47 IST
बूंदी के कापरेन कस्बे में रात के अंधेरे में एक खूनी वारदात से सनसनी फैल गई. मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद कार सवार युवकों ने पंकज नाम के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी. हत्या से भड़के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर चक्काजाम कर दिया. करीब 45 मिनट तक हाईवे पर हंगामा और गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं. घटना उस वक्त हुई जब पंकज रात में टहलने निकला था.
बूंदी. राजस्थान के जिला बूंदी के कापरेन कस्बे में रात के अंधेरे में मामूली कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई. कार सवार 4-5 युवकों ने पंकज नाम के युवक पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कोटा पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कोटा-दौसा मेगा हाईवे जाम कर दिया. करीब 45 मिनट तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुकी रही. परिवार वालों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की.
ढाबे पर बैठे युवकों से हुई थी कहासुनी
जानकारी के अनुसार, कापरेन निवासी पंकज रात में घूमने के लिए निकला था. इसी दौरान हिंगोनिया बाईपास चौराहे पर एक ढाबे के पास कार सवार 4-5 युवक बैठे थे. किसी बात को लेकर पंकज और युवकों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कार सवार युवकों ने पंकज पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
कोटा ले जाते समय तोड़ा दम
कापरेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पंकज को कापरेन अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कोटा रेफर कर दिया. लेकिन कोटा पहुंचने से पहले ही पंकज ने दम तोड़ दिया. पुलिस कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंची. वहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
अधिकारियों के आश्वासन के बाद खुला जाम
पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया. सूचना मिलने पर कापरेन थाना पुलिस, डीएसपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद करीब 45 मिनट बाद जाम खोल दिया गया.
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में वारदात की वजह आपसी कहासुनी सामने आई है. आरोपियों और उनकी कार की पहचान कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Bundi,Rajasthan
First Published :
October 01, 2026, 17:40 IST



