Entertainment

OTT पर मौजूद हैं रणबीर कपूर की 5 इमोशनल फिल्में, जिनमें दिखा अधूरी मोहब्बत का दर्द, तीसरे नंबर वाली है ब्लॉकबस्टर

Last Updated:October 01, 2026, 20:40 IST

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिनकी कहानी ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया. फिल्मों का उनका चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है. लेकिन वहीं उन्होंने करियर में कुछ फिल्मों में ऐसे भी रोल निभाए, जिनमें उन्होंने अपने फैंस को इमोशनल कर दिया. उनकी इन फिल्मों में कुछ में प्यार, जुदाई और अधूरी मोहब्बत का दर्द देखने को मिला,तो कुछ मैं उनकी मोहब्बत अधूरी रह गई. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जो आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत ही रोमांटिक रोल निभाकर की थी. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में रोमांस, कॉमेडी से लेकर एक्शन तक कई तरह के किरदार निभाए हैं. लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनकी कहानी प्यार, जुदाई और इमोशन से भरी हुई है. इन फिल्मों को देखते हुए कई बार आंखें नम हो जाती हैं. आप भी रणबीर की सैड और इमोशनल फिल्में देखना चाहते हैं, तो ये आपके लिए ओटीटी पर मौजूद हैं.

इनमें पहली है, साल 2011 में आई रॉकस्टार. रणबीर कपूर के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है. फिल्म में उन्होंने जनार्दन उर्फ जॉर्डन का किरदार निभाया है. प्यार, दर्द और संगीत से जुड़ी इस कहानी में रणबीर का किरदार काफी कुछ झेलता है. नरगिस फाखरी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी फिल्म का अहम हिस्सा है. एआर रहमान का संगीत फिल्म के इमोशन को और गहरा कर देता है. फिल्म में प्यार के साथ-साथ एक कलाकार के संघर्ष और दर्द को भी दिखाया गया है.

फिल्म के बाद रणबीर कपूर को बॉलीवुड का रॉकस्टार कहा जाने लगा था. फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं. फिल्म के गानों ने तो लोगों को दीवाना बना दिया था. फिल्म में रणबीर कपूर का जॉडन का रोल लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 104.46 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ये फिल्म सेमी हिट साबित हुई थी.

Add as Preferred Source on Google

दूसरी आई साल 2012 में फिल्म बर्फी. इस फिल्म को आप अमेजॉन वीडियो और जीयो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा जोनस और इलियाना डिक्रूज नजर आई थीं. फिल्म ने करीब 188.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. अनुराग बसु की ‘बर्फी!’ एक ऐसी फिल्म है जो आपको हंसाने के साथ-साथ इमोशनल भी कर देती है. रणबीर कपूर ने फिल्म में बर्फी का किरदार निभाया है, जो सुन और बोल नहीं सकता. इसके बावजूद वह अपनी जिंदगी को अपने खास अंदाज में जीता है. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस और इलियाना डिक्रूज भी अहम भूमिकाओं में हैं. प्यार, दोस्ती और रिश्तों की इस कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था.

तीसरी साल 2013 में आई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’. ये पूरी तरह सैड फिल्म नहीं है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आए थे. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने 319.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी.अयान मुखर्जी की ‘ये जवानी है दीवानी’ पूरी तरह से सैड फिल्म नहीं है, लेकिन इसमें प्यार, दूरी और अधूरी चाहत का इमोशन खूब देखने को मिलता है. रणबीर कपूर ने बनी का किरदार निभाया है, जबकि दीपिका पादुकोण नैना के रोल में हैं. दोनों की कहानी दोस्ती से शुरू होती है और फिर प्यार तक पहुंचती है. फिल्म में जिंदगी, करियर और रिश्तों के बीच की उलझन को भी दिखाया गया है. यही वजह है कि फिल्म आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है

चौथी साल साल 2015 में आई फिल्म ‘तमाशा’ में उनका सीरियस रोल नजर आया था. इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ‘तमाशा’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है. यह फिल्म अपनी असली पहचान और पसंद की जिंदगी जीने की कहानी भी बताती है.

फिल्म में रणबीर कपूर ने फिल्म में वेद का किरदार निभाया है, जबकि दीपिका पादुकोण तारा के रोल में नजर आई हैं. दोनों की मुलाकात से शुरू हुई कहानी धीरे-धीरे प्यार, दूरी और इमोशनल उतार-चढ़ाव तक पहुंचती है. फिल्म भले ही कुछ खास सफल नहीं रही. लेकिन लोगों के दिलों के बेहद करीब है. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम, जी5 और जीयो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 131.84 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

पांचवी साल 2016 में आई अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय स्टारर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’. करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ एकतरफा प्यार और टूटे दिल की कहानी है. फिल्म में रणबीर कपूर ने अयान का रोल निभाया है, जिसे अनुष्का शर्मा की अलिजेह से प्यार हो जाता है. हालांकि, अलिजेह उसे उसी तरह प्यार नहीं करती. इसके बाद अयान की जिंदगी में प्यार, दर्द और इमोशन का दौर शुरू होता है. फिल्म के गाने और इमोशनल सीन्स आज भी दर्शकों को काफी पसंद आते हैं.

साल 2016 में आई ये फिल्म हिट साबित हुई थी. फिल्म में रणबीर का इमोशनल अवतार लोगों को भा गया था. इस फिल्म ने उस वक्त दुनियाभर में करीब 239.67 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में उनकी और ऐश की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स,अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 01, 2026, 20:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj