माधुरी दीक्षित का 36 साल पुराना गाना, हीरो ने डांस की 16 दिन तक की रिहर्सल, बप्पी दा की आवाज में हुआ अमर

Last Updated:October 01, 2026, 23:48 IST
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी के चर्चे आज भी कम नहीं हुए है. 90 के दौर में तो दोनों की जोड़ी के लोग दीवाने थे. 36 साल पहले आई दोनों की एक फिल्म में तो एक गाने ने तहलका ही मचा दिया था. उस फिल्म का नाम है, ‘थानेदार’. इस फिल्म का गाना ‘तम्मा तम्मा लोगे’ तो आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. अफ्रीकी धुन से निकले इस गाने में संजय दत्त का डांस देख कोरियोग्राफ सरोज खान भी हैरान हो गई थी.
ख़बरें फटाफट
माधुरी का ये गाना आज भी हिट है
नई दिल्ली. बॉलीवुड के उन गानों की बात हो, जिनकी धुन सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं, तो ‘तम्मा तम्मा लोगे’ का नाम जरूर आता है. 1990 में रिलीज हुआ यह गाना आज 36 साल बाद भी लोगों के दिलों पर राज करता है. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए इस गाने को बप्पी लहरी और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज दी थी.इस गाने में सजंय दत्त ने अपने डांस से कोरियोग्राफर सरोज खान को भी चौंका दिया था.
साल 1990 में आई फिल्म थानेदार में को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में माधुरी के साथ आते ही उन्होंने धमाल मचा दिया था. फिल्म का एक गाना ‘तम्मा तम्मा लोगे’ पर लोगों ने थिएटर में खूब सीटियां बजाई थी. इस गाने की शूटिंग के लिए संजय और माधुरी ने सिर्फ 16 दिन तक डांस की रिहर्सल की थी. इस गाने का क्रेज कम नहीं हुआ. 2026 में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में भी इस पुराने गाने को नए अंदाज में इस्तेमाल किया गया, जिससे एक बार फिर यह गाना चर्चा में आ गया.
‘थानेदार’ के गाने ने मचाया था तहलका
‘तम्मा तम्मा लोगे’ फिल्म ‘थानेदार’ का सबसे बड़ा हिट गाना है. फिल्म का निर्देशन राज एन. सिप्पी ने किया था और इसमें जितेंद्र, जया प्रदा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने अपने किरदारों से लोगों का दिल जीत लिया था. संजय दत्त ने फिल्म में बिरजू और माधुरी ने चंदा का किरदार निभाया था. फिल्म एक्शन ड्रामा थी और इसे आज भी खास तौर पर इसके गानों के लिए याद किया जाता है. इस गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे. गाने की धुन पर गिनी के मशहूर संगीतकार मोरी कांटे के गाने ‘तमा’ और ‘ये के ये के’ का प्रभाव था. इसे कोरियोग्राफी सरोज खान ने किया था.
संजय दत्त का डांस देख चौंक गई थीं सरोज खान
साल 1990 में आई फिल्म ‘थानेदार’ के शूटिंग के वक्त सरोज ने सॉन्ग ‘तम्मा-तम्मा लोगो’ की कोरियोग्राफ किया था. सरोज ने बताया था कि उनके साथ उस दौरान एक प्रैंक किया गया था. उनसे कहा गया था कि संजय दत्त ने इस सॉन्ग के लिए रिहर्सल नहीं की है और अब आप कोरियोग्राफ नहीं कर पाएंगी. लेकिन जब उन्होंने संजय का डांस देखा तो वह इतना कमाल का डांस कर रहे थे कि उनके होश उड़ गए. इतना ही नहीं, कहा तो ये भी जाता है कि वह संजय दत्त का डांस देखकर अपनी कुर्सी से गिर गई थीं.
बता दें कि ये गाना सिर्फ 90s की याद नहीं है. 2017 में भी इसे ‘तम्मा तम्मा अगेन’ के रूप में नए अंदाज में पेश किया गया था. आज भी लोग इस गाने को सुनकर झूम पड़ते हैं. यही वजह है कि तीन दशक से ज्यादा पुराना यह गाना आज भी लोगों क दिलों पर राज करता है.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 01, 2026, 23:48 IST



