Sports

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का टॉप ऑर्डर ध्वस्त, सिर पर मंडराया बड़ी हार का साया

होमखेलक्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का टॉप ऑर्डर फेल, मंडराया बड़ी हार का खतरा

Last Updated:October 01, 2026, 23:44 IST

ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे चार-दिवसीय मैच में भारत ए के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ 364 रनों की बढ़त हासिल की. अब मेजबान टीम को इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम दिन या तो 337 रन बनाने होंगे या फिर मैच ड्रॉ कराने के लिए पूरे दिन बिना ऑलआउट हुए बल्लेबाजी करनी होगी.ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का टॉप ऑर्डर फेल, मंडराया बड़ी हार का खतरा Zoom भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

पुडुचेरी: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में भारत ए की स्थिति खराब हो गई है. गुरुवार को तीसरे दिन भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 364 रन की बढ़त हासिल कर मैच में मजबूत पकड़ बना ली है. दिन का खेल खत्म होने पर भारत ए का स्कोर एक विकेट पर 28 रन था जिससे उसे अप्रत्याशित जीत के लिए 337 रन चाहिए या ड्रॉ के लिए पूरा एक दिन बल्लेबाजी करनी होगी. मेजबान टीम दो मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है.

सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने 40 रन, नाथन मैकस्वीनी ने 36 रन और जेसन सांघा ने नाबाद 44 रन बनाए जिसके बाद मेहमान टीम ने खेल खत्म होने से एक घंटे पहले अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 173 रन पर घोषित कर दी और भारत ए के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा. भारत ए ने पहला मैच 162 रन से जीता था. स्टंप तक आयुष पांडे 11 रन और नाइट वॉचमैन मैच तुषार देशपांडे चार रन बनाकर मौजूद थे. ऑफ-स्पिनर टॉड मर्फी ने सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को 12 रन पर आउट किया.

167 रन के स्कोर पर सिमट गई भारत ए की टीम

सुबह भारत ए ने पांच विकेट पर 122 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई. रात के नाबाद बल्लेबाज शेख रशीद (42 रन) और तनुष कोटियान (33 रन) छठे विकेट की साझेदारी को 46 रन तक पहुंचाई लेकिन इसके बाद टीम ने अपने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 10 रन पर गंवा दिए. तेज गेंदबाज लियाम हैचर ने रशीद को बोल्ड किया जिसके बाद तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और ऑफ-स्पिनर कोरी रोचिचियोली ने दो-दो विकेट लेकर लंच से पहले भारत ए को 167 रन पर समेट दिया.

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए के लिए दूसरी पारी में कोंस्टास ने जोश फिलिप (26) के साथ पहले विकेट के लिए 53 रन और मैकस्वीनी के साथ अगले विकेट के लिए 40 रन जोड़े. ऑफ-स्पिनर कोटियान ने कोंस्टास और कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब को लगातार गेंदों पर आउट किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे के लिए चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुलाए गए अंशुल कंबोज के स्थान पर खेल रहे तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने मैकस्वीनी को आउट किया. सांघा और लियाम स्कॉट (13) ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 40 रन की साझेदारी की जिसके बाद मेहमान टीम ने चार विकेट पर 173 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 01, 2026, 23:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj