डीजल टेंपो छोड़ इलेक्ट्रिक टोटो अपनाया, अब डबल हुई बचत, जमशेदपुर के अनिश महीने में कमा रहे ₹40,000 तक

Last Updated:October 02, 2026, 08:09 IST
Bussiness Idea: जमशेदपुर के अनीश ने डीजल टेंपो छोड़कर इलेक्ट्रिक टोटो अपनाया है. इससे उनका ईंधन और मेंटेनेंस खर्च काफी घट गया है. अब रोज़ाना मात्र ₹50 की बिजली से गाड़ी चार्ज होती है. कम खर्च के कारण उनकी बचत डबल हो गई है.
ख़बरें फटाफट
जमशेदपुरः जमशेदपुर में बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल का खर्च कम करना हर वाहन चालक के लिए बड़ी चुनौती है. ऐसे में शहर के रहने वाले अनीश ने डीजल टेंपो छोड़कर इलेक्ट्रिक टोटो अपना लिया. उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक टोटो ने उनकी रोज की कमाई में खास बदलाव तो नहीं किया, लेकिन खर्च काफी कम कर दिया है. जिससे अब महीने में करीब ₹20 हजार तक अतिरिक्त बचत हो जाती है.
अनीश पिछले करीब 5 साल से टेंपो चलाने का काम कर रहे हैं. शुरुआत में वह डीजल टेंपो चलाते थे. पूरे दिन मेहनत करने के बाद रोजाना करीब ₹1000 तक की कमाई हो जाती थी, लेकिन महीने के अंत में डीजल, मेंटेनेंस और दूसरे खर्च निकालने के बाद उनके पास करीब ₹20 से ₹22 हजार ही बच पाते थे. यानी कमाई का बड़ा हिस्सा गाड़ी चलाने में ही खर्च हो जाता था.
रोजाना ₹1000-1500 कमाईइसके बाद अनीश ने इलेक्ट्रिक टोटो लेने का फैसला किया. अब वह रोज करीब 8 से 10 घंटे टोटो चलाते हैं और प्रतिदिन लगभग ₹1000 से ₹1200 तक की कमाई कर लेते हैं. यह कमाई कभी-कभी ₹1500 तक भी चली जाती है. वहीं, टोटो को चार्ज करने में रोजाना करीब ₹50 का ही बिजली खर्च आता है. अनीश के मुताबिक, इस तरह महीने में उनकी कुल आमदनी करीब ₹35 से ₹40 हजार तक पहुंच जाती है और खर्च कम होने की वजह से बचत भी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा हो गई है.
Local 18 को जानकारी देते हुए अनीश ने बताया कि इलेक्ट्रिक टोटो चलाने में सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें डीजल का खर्च नहीं है. गाड़ी को चार्ज करना है और फिर आराम से चलाना है. उन्होंने बताया कि टोटो में करीब 5 से 6 यात्री बैठ सकते हैं, जिससे रोजाना अच्छी आमदनी हो जाती है. साथ ही डीजल टेंपो की तरह बार-बार मेंटेनेंस का खर्च भी नहीं आता.
अनीश का कहना है कि इलेक्ट्रिक टोटो को लंबे समय तक सही हालत में चलाने के लिए इसे ज्यादा झटके में नहीं चलाना चाहिए. आराम से चलाने पर गाड़ी बेहतर तरीके से चलती है. उनके मुताबिक, रोजाना कमाई करने वाले ड्राइवरों के लिए इलेक्ट्रिक टोटो ईंधन के खर्च को कम करने का एक विकल्प बन रहा है.
टोटो जेब के लिए किफायती अनीश कहते हैं कि पहले डीजल का खर्च निकालने के बाद कमाई का बड़ा हिस्सा खत्म हो जाता था, लेकिन अब रोजाना करीब ₹50 के चार्जिंग खर्च में काम चल जाता है. इससे उनकी बचत बढ़ी है. उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक टोटो जेब के लिए किफायती होने के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद करता है, इसलिए उन्हें डीजल टेंपो की तुलना में इसे चलाना ज्यादा सुविधाजनक लग रहा है.
About the AuthorPrashun Singh
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ेंLocation :
Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand
First Published :
October 02, 2026, 08:09 IST



