Health

महिलाओं में हर बात पर गुस्सा- चिड़चिड़ापन? शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी, रांची के डॉक्टर ने बताया आसान इलाज

Last Updated:October 02, 2026, 07:54 IST

Health News: रांची के मशहूर आयुर्वेदिक डॉ. वीके पांडे के अनुसार, महिलाओं में चिड़चिड़ापन विटामिन डी की कमी और देर से नाश्ता करने से होता है. समय पर नाश्ता और धूप लेने से हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिससे सिरदर्द, थायराइड जैसी बीमारियां अपने आप खत्म हो जाती हैं. आइये जानते हैं इसका सबसे आसान इलाज.

रांची: कई बार महिलाएं लगातार घर में रहते-रहते काफी चिड़चिड़ी हो जाती हैं. ऐसे में रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि लोगों को लगता है कि यह महिलाओं का स्वभाव है, गुस्सा करना, तेज आवाज में बात करना या फिर चिड़चिड़ाना. दरअसल, इनमें विटामिन डी की सख्त कमी होती है और दूसरी बात, अधिकतर महिलाएं या हाउसवाइफ नाश्ता लेट से करती हैं. आइये जानते हैं ऐसा किन वजहों से होता है.

डॉक्टर वीके पांडे ने बताया कि कभी-कभी बीपी की समस्या आती है और बॉडी में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है. यह भी एक मुख्य कारण मूड के चेंज होने का है. जब भी आप नाश्ता लेट करेंगे जो अधिकतर महिलाओं में देखा जाता रहा है. वह 10 से 11:00 बजे तक नाश्ता करती हैं, जो कि काफी गलत है. सुबह का नाश्ता आपको मैक्सिमम 9:00 बजे तक कर लेना चाहिए. तभी आपके बॉडी का हार्मोन बैलेंस रहेगा.

सरदर्द, थायराइड बीमारी को महिलाएं ही देती हैं न्यौता

डॉ. वीके पांडे बताते हैं कि ऐसे में कई सारी बीमारियां है जो महिलाएं सिर्फ एक आदत की वजह से घर बैठे न्यौता दे देती हैं. नाश्ता लेट करने की वजह से सरदर्द की समस्या, माइग्रेन की समस्या या फिर थायराइड जैसी बीमारी भी देखने को मिलती है. ऐसे में खाने का टाइम सुधारना बेहद जरूरी होता है और यही अधिकतर महिलाओं में चिड़चिड़ापन का कारण भी बनता है.

इसके अलावा महिलाएं अधिकतर घर में रहती हैं, धूप में नहीं निकलती हैं. विटामिन डी की जब कमी होती है तो भी बॉडी में हॉरमोन इंबैलेंस होता है. ऐसे में कम से कम आधा घंटा कोशिश करें, सुबह के उगते हुए सूरज या फिर शाम में ढलते हुए सूरज के सामने बैठने का. इससे शरीर में एक ऊर्जा आएगी और दिमाग एकदम रिफ्रेश रहेगा.

बस कर लें ये एक- दो काम

बस आपको यह दो काम करना है. एक तो धूप में थोड़ा देर बैठना है और नाश्ता टाइम से करना है. अगर घर पर महिलाएं यह दो चीज कर लें तो यकीन मानिए उनका चिड़चिड़ापन काफी हद तक कम हो जाएगा. अपने खाने में थोड़ा जरूरी पोषण विटामिन एबीसी युक्त आहार और ओमेगा फैटी एसिड शामिल करें. यह मछली में काफी अच्छी पाई जाती है. अगर इतना ही कर लें तो स्वास्थ्य में काफी राहत देखने को मिलेगी.

About the AuthorBrijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi..com<…

और पढ़ेंLocation :

Ranchi,Jharkhand

First Published :

October 02, 2026, 07:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj