BB 20: बेघर होते ही माही विज पर बरसीं ईश, Ex पति बादशाह का नाम घसीटने और मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाने पर लगाई क्लास

Last Updated:October 02, 2026, 15:05 IST
Isha Rikhi On Mahhi Vij: बिग बॉस 20 से बाहर होते ही ईशा रिखी ने माही विज की क्लास लगा दी है. Ex-पति बादशाह पर किए कमेंट और रोने का मजाक उड़ाने पर ईशा ने माही को इनसेंसिटिव बताया और डिप्रेशन का नाटक बताने वालों को करारा जवाब दिया. जानिए ईशा रिखी ने और क्या बड़े खुलासे किए!माही विज पर भड़कीं ईशा रिखी (फोटो साभार-instagram)
नई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से बाहर होते ही ईशा रिखी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. घर से बेघर होने के बाद ईशा ने शो के दौरान हुए अपने इमोशनल ब्रेकडाउन, मेंटल हेल्थ और पर्सनल स्ट्रगल पर खुलकर बात की है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ईशा ने घर की सदस्य माही विज के उस रवैये पर अपनी भड़ास निकाली है, जिसमें माही ने उनके रोने का मजाक उड़ाया था.
ईशा ने माही के इस कमेंट को बेहद इनसेंसिटिव बताया है. उन्होंने कहा मुझे काफी बुरा लगा, कोई तीन घंटे रोने का नाटक नहीं कर सकता.
माही के कमेंट पर झलका ईशा का दर्द
ईशा रिखी ने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए माही विज के कमेंट पर गहरी नाराजगी जताई. ईशा ने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत बुरा लगा कि एक बड़ी और समझदार महिला होने के बावजूद माही ने पूरी कहानी जाने बिना इतना बड़ा कमेंट कर दिया. ईशा ने कहा कि किसी के रोने या तकलीफ का मजाक उड़ाना बहुत गलत बात है. उन्हें इस बात से भी दुख हुआ कि माही ने यह बात उनके मुंह पर कहने के बजाय पीठ पीछे कही जो काफी निराशाजनक है.
मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन पर कही बड़ी बात
इंटरव्यू में आगे बात करते हुए ईशा रिखी ने मेंटल हेल्थ और इमोशनल दर्द पर अपनी राय रखी. ईशा ने कहा कि हर इंसान का किसी भी बुरी परिस्थिति से बाहर निकलने का अपना समय होता है. कुछ लोग एक दिन में ठीक हो जाते हैं तो कुछ लोगों को हफ्तों या महीनों का समय लग जाता है. लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इंसान को दर्द नहीं हुआ है या उसकी तकलीफ गहरी नहीं है.ईशा ने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो किसी के मेंटल ब्रेकडाउन पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा कि किसी के ट्रॉमा या डिप्रेशन को जज करना बहुत गलत है. कुछ लोग आसानी से कह देते हैं कि कोई इंसान अटेंशन पाने के लिए डिप्रेशन का नाटक कर रहा है. लेकिन कोई भी इंसान रोने या डिप्रेशन का झूठा दिखावा नहीं कर सकता. अटेंशन या हमदर्दी पाने के लिए कोई भी लगातार तीन घंटे तक नहीं रो सकता है.
माही के किस कमेंट से भड़कीं ईशा
दरअसल कुछ दिन पहले एक एपिसोड में यंग और काजी के बीच बहस हो रही थी. दोनों एक बॉल वाला टास्क कर रहे थे,तभी यंग काजी पर भड़क गए कि उन्हें चोट लग गई है,लेकिन काजी का कहना था कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया.वह ये भी कह रहे थे कि आपने ये बात बहुत लेट बताई कि आपको चोट लगी है. इसी बीच पूरा घर काजी को यही बात बोल रहा था, जिससे काजी थोड़े नाराज हो गए थे. इसी बीच ईशा भी काजी और यंग की लड़ाई में बीच में घुस गईं और काजी को समझाने लगें, जिससे दोनों में बहस हो गई. इसी बीच काजी ने तेज आवाज में ईशा से कह दिया कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं किया. जिसके बाद ईशा काफी ज्यादा रोने लगीं और ऐसा बताया गया कि उनका ट्रॉमा हिट हो गया काजी के बिहेवियर से, जिसपर माही ने कमेंट किया था, कि ईशा को ऐसा क्या हो गया है? ये ऐसा क्यों करती है हमेशा ऐसे ही रोती है कि ट्रॉमा हिट हो गया. ऐसे में तो लोगों को यही लगेगा कि बादशाह ने पता नहीं इसके साथ क्या कर दिया होगा,ये गलत बात है. माही के इसी कमेंट पर ईशा का गुस्सा फूटा है.
ट्रिगर होने पर नहीं रोक पाईं अपने आंसू
शो के अंदर हुए अपने इमोशनल ब्रेकडाउन पर बात करते हुए ईशा ने बताया कि उन्होंने तय किया था कि वह कभी नहीं रोएंगी. जब वह वॉशरूम एरिया में गई थीं तब भी खुद से यही कह रही थीं कि रोना नहीं है. लेकिन पुरानी यादें और बातें इतनी जोर से ट्रिगर हुईं कि वह खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाईं. ईशा ने दुख जताते हुए कहा कि लोगों का ध्यान सिर्फ उनके रिएक्शन पर गया, किसी ने यह समझने की कोशिश नहीं की कि वह किस दौर से गुजर रही थीं.
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
October 02, 2026, 15:05 IST



