घरों में घुस सामान लूट रहे बंदरों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, 50 को पकड़ा, अभियान जारी

Last Updated:October 03, 2026, 12:30 IST
Alwar News: अलवर के टहला क्षेत्र में खोह-दरीबा गांव में बंदरों के खौफनाक आतंक से तंग आकर ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है. लंबे समय से लाल मुंह के बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत स्तर पर एक बड़ा अभियान चलाकर अब तक करीब 50 बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया है. गांव में राहत की सांस तो तब मिलेगी जब बाकी बचे बंदर भी सलाखों के पीछे होंगे. इसके लिए यह खास अभियान फिलहाल जारी है.
अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के टहला क्षेत्र के खोह-दरीबा गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है. लंबे समय से बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके उत्पात से परेशान लोगों ने ग्राम पंचायत के स्तर पर बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया है.
अभियान के तहत अब तक करीब 50 बंदरों को पकड़ा जा चुका है. ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़े गए बंदरों को सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह छोड़ा गया है. बाकी बंदरों को पकड़ने का अभियान भी लगातार जारी है.
घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं बंदर
ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के झुंड गांव में लगातार परेशानी बढ़ा रहे हैं. बंदर बिना किसी डर के घरों में घुस जाते हैं और खाने-पीने का सामान उठाकर ले जाते हैं. कई बार बच्चों को बंदरों के काटने की घटनाएं भी सामने आने की बात ग्रामीणों ने कही है.
बंदरों के झुंड के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है. वहीं, माता-पिता बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी बच रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई थी, इसलिए अब ग्राम पंचायत के स्तर पर बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है. ग्रामीणों की कोशिश है कि गांव से बंदरों का आतंक कम हो और लोगों को राहत मिल सके.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
October 03, 2026, 10:27 IST



