Xiaomi 17 Ultra की खरीदारी पर डबल फायदा, ₹20,000 तक डिस्काउंट और ₹19,999 की एक्सेसरी मुफ्त

प्रीमियम कैमरा स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Xiaomi 17 Ultra पर मिल रहा यह ऑफर आपके काम का हो सकता है. शाओमी के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत भारत में ₹1,39,999 है, लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर अभी बैंक ऑफर और एक्सट्रा डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है.
खास बात यह है कि इस लिमिटेड-टाइम ऑफर के तहत ₹19,999 कीमत वाला Photography Kit Pro भी फ्री में मिल रहा है. सभी बेनिफिट्स को जोड़ें तो कंपनी करीब ₹45,000 तक के फायदे दे रही है.
Xiaomi 17 Ultra ऑफर और कीमत
शाओमी 17 Ultra का 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल ₹1,39,999 में उपलब्ध है. खरीदारी पर ICICI Bank, SBI Bank, Axis Bank, IDFC Bank और Kotak क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन के साथ HDFC क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹10,000 का डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा चेकआउट के समय ₹10,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट अपने आप लागू हो जाएगा.
यानी फोन की कीमत पर कुल ₹20,000 तक की सीधी बचत हो सकती है. इसके साथ ही Photography Kit Pro, जिसकी वेबसाइट पर कीमत ₹19,999 है, उसे कार्ट में ₹0 में ऐड किया जा सकता है.
खरीदारों को 5,000 तक Mi Points भी मिल सकते हैं, जिन्हें भविष्य की खरीदारी में इस्तेमाल किया जा सकता है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर मिलने वाला बोनस इस डील को और फायदेमंद बना सकता है.
Photography Kit Pro में क्या मिलेगा?
फोटोग्राफी किट प्रो में फोन के लिए मैग्नेटिक केस, 2,000mAh बैटरी वाला फोटोग्राफी ग्रिप और रोटेटेबल फिल्टर रिंग शामिल है. यह रिंग 67mm फिल्टर को सपोर्ट करती है. कैमरा फीचर्स का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह एक्सेसरी खास तौर पर उपयोगी हो सकती है.
Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
शाओमी 17 Ultra में 6.8 इंच का 12-बिट OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है और यह Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है. इसमें राइटिंग, इंटरप्रिटेशन, सर्च और स्पीच रिकग्निशन जैसे कामों के लिए कई AI फीचर्स मिलते हैं.
फोन में 6,000mAh बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. IP68 रेटिंग के साथ Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और eSIM जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. इसमें 50MP 1-इंच मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और OIS के साथ 200MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. फोन 8K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. भारत में इसका मुकाबला Samsung Galaxy S26 Ultra, Vivo X300 Ultra और Oppo Find X9 Ultra जैसे प्रीमियम Ultra फ्लैगशिप फोन से है.



