जेब में थे सिर्फ 27 पैसे, 3 दिनों तक रहे भूखे, शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के 81वें बर्थडे पर बताया संघर्ष

Last Updated:October 04, 2026, 15:43 IST
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और राइटर जावेद अख्तर आज 81 साल के हो चुके हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी शबाना आजमी ने एक बेहद भावुक नोट शेयर कर उनके शुरुआती संघर्षों की कहानी बताई है. उन्होंने उस वक्त को याद किया जब 1964 में जावेद अख्तर जेब में सिर्फ 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे, तो उन्हें कई रातें फुटपाथ पर सोकर बितानी पड़ी थीं और वह तीन दिनों तक भूखे रहे थे. दिलचस्प बात है कि मुश्किल दौर में भी जावेद अख्तर ने हिम्मत नहीं हारी थी.
ख़बरें फटाफट
जावेद अख्तर आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@azmishabana18)
नई दिल्ली. मशहूर गीतकार और राइटर लेखक जावेद अख्तर आज यानी 4 अक्टूबर को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने सोशल मीडिया एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने जावेद अख्तर के संघर्ष की ऐसी कहानी बयां की, जो किसी को भी इमोशनल कर देगी. उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर होने से पहले जावेद अख्तर के पास सोने तक की जगह नहीं थी. यहां तक कि वह 3 दिनों तक भूखे पेट सोए हैं.
जावेद अख्तर की एक अनदेखी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए शबाना ने लिखा कि 4 अक्टूबर 1964 को जब वह पहली बार मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर उतरे थे, तब उनकी जेब में महज 27 पैसे और आंखों में बड़े-बड़े सपने थे. शबाना ने उन मुश्किल दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे जावेद अख्तर ने फुटपाथ, रेलवे स्टेशनों और फिल्म स्टूडियो के कंपाउंड में सोकर रातें बिताई थीं. एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह लगातार तीन दिनों तक भूखे रहे और उनके पास सिर्फ वही कपड़े थे, जो उन्होंने पहने हुए थे.
View this post on Instagram



