Entertainment

बिना इजाजत मेरी फोटो एडिट करना बंद करो, AI से छेड़छाड़ करने वालों पर भड़कीं यामी गौतम

Last Updated:October 04, 2026, 14:54 IST

Yami Gautam AI Warning: यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके एआई और मॉर्फ्ड फोटो बनाने वालों को सख्त चेतावनी दी है. यामी गौतम ने कहा है कि उनकी इजाजत के बिना एआई का इस्तेमाल करके उनकी तस्वीरों को एडिट न किया जाए. इसके साथ ही यामी ने अपनी अपकमिंग फिल्म नई नवेली को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है. जानिए पूरी खबर!बिना इजाजत मेरी फोटो एडिट करना बंद करो, AI से छेड़छाड़ करने वालों पर भड़कीं यामीZoomयामी गौतम (फोटो साभार@yamigautam)

Yami Gautam On AI Fake Photos: एक्ट्रेस यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके एआई और मॉर्फ्ड फोटो बनाने वालों को सख्त चेतावनी दी है. यामी गौतम ने कहा है कि उनकी इजाजत के बिना एआई का इस्तेमाल करके उनकी तस्वीरों को न बदला जाए. हाल ही में एआई से बने फेक फोटो और वीडियो के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

इसी बीच यामी गौतम का यह बयान आया है. चलिए जानते हैं कि यामी गौतम ने अपनी पोस्ट में क्या कहा है.

बिना परमिशन AI से फोटो बदलना गलत

यामी गौतम ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि पब्लिक इवेंट्स के दौरान ली गई मेरी फोटोज को एआई से चेंज या एडिट न करें. मेरी तस्वीरों को ओरिजिनल रूप में ही इस्तेमाल किया जाए. किसी भी इंसान की मर्जी और सहमति के बिना एआई से उसकी फोटो या पहचान बदलना बिल्कुल गलत है. मेरी इस रिक्वेस्ट का सम्मान करने के लिए आप सभी का एडवांस में थैंक्स. इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर भी मीडिया से यही रिक्वेस्ट की फेक फोटोज का यूज न करें.

 ‘देवरा’ के गाने से जुड़ा था वायरल
बता दें कि यामी गौतम का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में फिल्म देवरा के गाने चुट्टामल्ले से जुड़ा एक मॉर्फ्ड वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था. हालांकि यामी गौतम ने अपनी पोस्ट में किसी वीडियो का नाम नहीं लिया है. लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि किसी की पहचान के साथ एआई से छेड़छाड़ करना गलत है.

फिल्म नई नवेली में आएंगी नजर

पर्सनल लाइफ और इस बयान के अलावा यामी गौतम इन दिनों अपनी नई फिल्म नई नवेली को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह मोहिनी नाम का रोल प्ले कर रही हैं. यामी ने बताया कि यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें इमोशन, फैंटेसी और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. मोहिनी का कैरेक्टर ऊपर से जितना सिंपल दिखता है, अंदर से उसके साथ एक बड़ा सस्पेंस जुड़ा हुआ है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj