National

Koel Mallick | BJP Rajya Sabha Candidate | west Bengal News | कौन हैं बंगाल की टॉली क्वीन कोयल मल्लिक, जो एक साल में दूसरी बार राज्यसभा जाएंगी?

होमफोटोदेश

कौन हैं बंगाल की खूबसूरत अभिनेत्री, जो BJP की टिकट पर राज्यसभा जाएंगी?

Last Updated:October 04, 2026, 18:23 IST

Tolly Queen Koel Mallick: तृणमूल कांग्रेस से सांसद पद छोड़ने के ढाई महीने बाद बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी उर्फ कोयल मल्लिक को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है. कोयल मल्लिक एक साल में दूसरी बार राज्यसभा की सांसद बनेंगी. कभी ममता बनर्जी की करीबी रहीं बंगाल की टॉली-क्वीन कोयल मल्लिक को बीजेपी राज्यसभा क्यों भेजने जा रही है?

कोयल मल्लिक को फरवरी 2026 में ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के लिए नामित किया था. उन्होंने 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल किया था. उनके साथ सुप्रीम कोर्ट की वकील मेनका गुरुस्वामी और पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार ने भी नामांकन किया था. इसके बाद 6 अप्रैल 2026 को कोयल मल्लिक ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली. लेकिन उनका संसदीय सफर बेहद छोटा रहा. मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. खास बात यह रही कि टीएमसी सांसद के तौर पर कोयल मल्लिक ने संसद के किसी सत्र में हिस्सा नहीं लिया.

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार के बाद उन्होंने राज्यसभा के सभापति को भेजे अपने इस्तीफे में तत्काल प्रभाव से सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई थी. कोयल मल्लिक के राज्यसभा से इस्तीफे के पीछे बंगाल की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों को अहम माना गया. विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद टीएमसी में राजनीतिक उथल-पुथल और नेताओं के पाला बदलने का दौर शुरू हुआ. इसी बीच कोयल मल्लिक ने भी पार्टी से दूरी बना ली. अब बीजेपी ने उन्हें बंगाल से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है.

कोयल मल्लिक बंगाली सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं. उनका असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है. उन्हें टॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिना जाता है और कई बार उन्हें ‘टॉली-क्वीन’ के नाम से भी संबोधित किया जाता है. कोयल मल्लिक का फिल्मी परिवार से गहरा रिश्ता है. उनके पिता रंजीत मल्लिक बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं. रंजीत मल्लिक ने बंगाली फिल्मों में लंबे समय तक अभिनय किया है और उनकी अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग रही है. यानी कोयल मल्लिक को अभिनय विरासत में मिला और उन्होंने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई.

Add as Preferred Source on Google

कोयल मल्लिक का सक्रिय राजनीति में प्रवेश भी काफी नया है. राज्यसभा के लिए नामांकन से महज करीब एक महीने पहले उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा था. ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा भेजकर उन चर्चित चेहरों की अपनी रणनीति को आगे बढ़ाया, जिसमें फिल्म, खेल और अन्य क्षेत्रों से लोकप्रिय लोगों को राजनीति और संसद में जगह दी जाती रही है. लेकिन कुछ ही महीने बाद कहानी बदल गई. जिस कोयल मल्लिक को ममता बनर्जी ने राज्यसभा भेजा था, अब वही बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर उच्च सदन में लौटने की तैयारी कर रही हैं.

कोयल मल्लिक की लोकप्रियता सिर्फ बंगाली फिल्मों तक सीमित नहीं है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह नियमित तौर पर अपनी तस्वीरें, वीडियो और फिल्मों से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. ऐसे में बीजेपी के लिए कोयल मल्लिक सिर्फ एक राज्यसभा उम्मीदवार नहीं, बल्कि बंगाली समाज और खासकर युवा वर्ग तक पहुंच बनाने वाला एक लोकप्रिय चेहरा भी हैं.

बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच लंबे समय से राजनीतिक मुकाबला चल रहा है. ऐसे में कोयल मल्लिक को राज्यसभा उम्मीदवार बनाना कई मायनों में महत्वपूर्ण है. पहला, वह बंगाली सिनेमा का लोकप्रिय चेहरा हैं. दूसरा, कुछ महीने पहले तक वह ममता बनर्जी की पार्टी की राज्यसभा सांसद थीं. अब उनका बीजेपी के साथ आना टीएमसी के लिए राजनीतिक और प्रतीकात्मक दोनों तरह का झटका माना जा सकता है. तीसरा, बीजेपी बंगाल में अपनी राजनीतिक पहुंच को सिर्फ पारंपरिक संगठन और नेताओं तक सीमित नहीं रखना चाहती. लोकप्रिय फिल्मी चेहरे को संसद में भेजना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है.

कोयल मल्लिक के राजनीतिक सफर को अगर सिर्फ छह महीने के घटनाक्रम में देखें तो तस्वीर बेहद दिलचस्प नजर आती है. फरवरी 2026 में ममता बनर्जी ने टीएमसी की ओर से राज्यसभा के लिए नामित किया. 5 मार्च 2026 राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. 6 अप्रैल को टीएमसी सांसद के तौर पर राज्यसभा की शपथ ली. जुलाई में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया. 4 अक्टूबर के बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया. यानी एक ही साल में कोयल मल्लिक का राजनीतिक सफर टीएमसी की राज्यसभा सांसद से बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार तक पहुंच गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 04, 2026, 18:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj