Rajasthan

जोरदार टक्कर के बाद शराब की पेटियों से भरे ट्रक में लगी आग, अंदर फंसे थे चालक-खलासी

Last Updated:October 04, 2026, 19:21 IST

भीलवाड़ा के मांडल क्षेत्र स्थित नानकपुरा के पास दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत में एक ट्रक आग का गोला बन गया. आग की खौफनाक लपटों के बीच जलते ट्रक में फंसे चालक और खलासी को पुलिसकर्मी और 108 एंबुलेंस पायलट ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इससे एक बड़ा हादसा टल गया. रेस्क्यू करने वाले नानकपुरा चौकी के कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और 108 एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत ने हिम्मत से कोटपुतली निवासी चालक सियाराम और खलासी किशन की जिंदगी बच सकी. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में शराब की पेटियां भरी होने की बात सामने आई है. इसने आग को और भड़का दिया था.टक्कर के बाद शराब की पेटियों से भरे ट्रक में लगी आग, अंदर फंसे चालक-खलासीZoom

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिला के मांडल में नानकपुरा के पास दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई. आग लगते ही ट्रक में सवार चालक और खलासी अंदर फंस गए. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और 108 एंबुलेंस पायलट ने अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों को धधकते ट्रक से बाहर निकाला.

नानकपुरा चौकी के कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और 108 एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत ने ट्रक में फंसे चालक सियाराम और खलासी किशन, निवासी कोटपुतली, का रेस्क्यू किया. दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद हाईवे एंबुलेंस की मदद से महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया गया. दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है.

हाइवे पर लगा 3 किलोमीटर लंबा जाम

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया. शुरूआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक में शराब की पेटियां भरी हुई थीं. हादसे के बाद हाईवे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. कांस्टेबल राम प्रसाद कुमावत ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों की आवाजाही सुचारू कराने की कोशिश की. पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की मुशतैदी से बड़ा हादसा टल गया. समय रहते दोनों लोगों को जलते ट्रक से बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच सकी.

Location :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

October 04, 2026, 19:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj