अविनाश मिश्रा ने जीती ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी, फरहाना भट्ट के छलके आंसू, फैंस का टूटा दिल- ‘गलत हुआ…’

Last Updated:October 05, 2026, 09:38 IST
Khatron Ke Khiladi: ‘खतरों के खिलाड़ी’ 15 का बीते रविवार को ग्रैंड फिनाले था. शो के सबसे मजबूत दावेदार रहे अविनाश मिश्रा ने ट्रॉफी अपने नाम की. अविनाश का शो में सफर वाकई काबिल-ए-तारीफ रहा. खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा को सोशल मीडिया पर जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. लोगों ने उनकी जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है.
अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर रहे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम avinash_world)
नई दिल्ली. कलर्स के सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का बीते रविवार को ग्रैंड फिनाले थे. फरहाना भट्ट, ऋत्विक धंजानी, ओरी और अविनाश मिश्रा ने शो के फिनाले में अपनी जगह बनाई. टॉप 3 में ओरी, ऋत्विक और अविनाश में अपनी जगह बनाई. शो की शुरुआत से सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में शामिल रहीं फरहाना भट्ट टॉप 3 में भी जगह नहीं बना पाईं. खतरों के खिलाड़ी 15 के ग्रैंड फिनाले में जब रोहित शेट्टी ने ऐलान किया कि फरहाना भट्ट टॉप 3 में शामिल नहीं हुई हैं तो एक्ट्रेस भावुक हो उठीं. उनके आंसू छलक पड़े.
फरहाना भट्ट के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी निराशा व्यक्त की है. फरहाना के फैंस ने कहा कि शो की शुरुआत से ही वो मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं और उनका बाहर हो जाना गलत है. हालांकि अविनाश मिश्रा की जीत पर हर किसी ने अपनी खुशी जताई. शो की शुरुआत से अविनाश दमदार स्टंट कर रहे थे और उन्होंने ट्रॉफी पर अपनी मजबूत दावेदारी बनाए रखी.
अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के टॉप 2 में ऋत्विक धंजानी और अविनाश मिश्रा ने अपनी जगह बनाई और आखिरकार एक लंबे सफर के बाद अविनाश ने शो की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की. इसके साथ ही एक्टर को स्विफ्ट गाड़ी और 20 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला. अविनाश मिश्रा की जीत से सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. उनके फैंस इस जीत से काफी खुश नजर आ रहे हैं.
From taking that first step into Khatron Ke Khiladi to walking away with memories, growth, immense love and pride.what a journey, Avinash. ❤️🩹✨ You didn’t just perform stunts; you created moments that your fans will remember forever. So proud of the fighter you became and even prouder to have witnessed every chapter of this unforgettable journey. AVINASH MISHRA, YOU WERE, YOU ARE, AND YOU WILL ALWAYS BE OUR CHAMPION.



