Health

कैंसर स्टेज 4 को दी मात, 56 की उम्र में मनीषा कोइराला की फिटनेस देख रह जाएंगे दंग, 26 की लड़कियों को देती हैं टक्कर

Last Updated:October 05, 2026, 12:59 IST

Manisha Koirala Fitness Secrets : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मनीषा कोइराला ने न सिर्फ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी है, बल्कि अपनी शानदार जीवनशैली से यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. अगर आप भी उनकी तरह गजब की फिटनेस और सेहत पाना चाहती हैं, तो उनके ये आसान हेल्थ मंत्रा आपकी बहुत मदद कर सकते हैं:

ख़बरें फटाफट

कैंसर स्टेज 4 से जीती जंग, 56 की मनीषा कोइराला का फिटनेस देख उड़ जाएंगे होशZoomअब वह अपने शरीर से लड़ने के बजाय उसे समझने और नरिश करने पर ध्यान देती हैं. (Instagram)

Manisha Koirala Fitness Routine : जिंदगी जब आपको सबसे मुश्किल इम्तिहान में डाल दे, तब या तो इंसान टूट जाता है या फिर किसी चट्टान की तरह मजबूत होकर उभरता है. बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) उन चुनिंदा हस्तियों में से हैं, जिन्होंने मौत को बेहद करीब से देखा और फिर एक नई जिंदगी की इबारत लिखी. 1990 के दशक में अपनी दिलकश अदाओं और मासूमियत से लाखों दिलों पर राज करने वाली मनीषा आज जिस दौर में हैं, वह उम्र के किसी पड़ाव का मोहताज नहीं है. आज 56 की उम्र में उनकी फिटनेस और चमकती त्वचा किसी भी 26 साल की युवती को मात दे सकती है.

मौत के मुँह से वापस लौटने की कहानीयह सफलता रातों-रात नहीं मिली. साल 2012 का वह दौर किसी बुरे सपने जैसा था जब मनीषा को ओवेरियन कैंसर (Stage 4 Ovarian Cancer) होने का पता चला था. डॉक्टर ने भी मान लिया था कि जंग बहुत मुश्किल है. कीमोथेरेपी के दर्द, बालों के झड़ने और शारीरिक तकलीफों के बीच ऐसा वक्त भी आया जब लगा कि शायद सब खत्म हो गया है. लेकिन मनीषा ने हार नहीं मानी. उन्होंने एक लंबी और दर्दनाक लड़ाई लड़ी, सर्जरी से गुजरीं और आखिरकार कैंसर को हरा दिया.

कैंसर से जंग जीतने के बाद उन्होंने न सिर्फ अपनी जिंदगी बचाई, बल्कि अपनी जीवनशैली को पूरी तरह से बदल दिया. उन्होंने अपनी किताब ‘हील्ड: हाउ कैंसर गिव मी ए न्यू लाइफ’ में इस सफर को बयां किया है कि कैसे इस बीमारी ने उन्हें जिंदगी का असली मतलब सिखाया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj