‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन की बेटी बनीं इशिता दत्ता, एक्टिंग देख पति भी हुए फिदा, बोले- ‘तुमने तो कमाल कर दिया’

Last Updated:October 05, 2026, 15:27 IST
एक्ट्रेस इशिता दत्ता फिल्म ‘दृश्यम ३: द कन्क्लूजन’ में अपने दमदार अभिनय के लिए चर्चा में हैं. उनके पति वत्सल सेठ ने उनकी जमकर तारीफ की है. चलिए फिल्म और एक्ट्रेस के रोल के बारे में भी बताते हैं.
नई दिल्ली. एक्ट्रेस इशिता दत्ता एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में अंजू सालगांवकर के किरदार में नजर आ रही हैं. सोमवार को अभिनेत्री के पति और अभिनेता वत्सल सेठ ने इशिता के अभिनय की जमकर सराहना की.
अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सिनेमाघर की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दृश्यम, दृश्यम-2 और ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ के दृश्य शामिल हैं. वत्सल सेठ ने पत्नी के अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा, “दृश्यम 3, क्या शानदार फिल्म है. अंजू सालगांवकर (इशिता दत्ता), तुमने तो कमाल ही कर दिया.”
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में इशिता दत्ताबता दें कि ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में इशिता दत्ता ने मुख्य किरदार विजय सालगांवकर (अजय देवगन) की बड़ी बेटी अंजू सालगांवकर का किरदार निभाया है. फिल्म में इशिता दत्ता के अभिनय और उनके किरदार को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.
View this post on Instagram



