Rajasthan

Chittorgarh News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या का था प्लान, पुलिस ने पहले ही कर दिया खेल खत्म, 6 बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:October 05, 2026, 21:31 IST

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ के राशमी में पुलिस और DST ने हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक की हत्या की साजिश नाकाम करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से देशी कट्टा, रिवॉल्वर, 4 कारतूस, धारदार हथियार और क्रेटा-स्विफ्ट कार बरामद हुई हैं. पुलिस के अनुसार गैंग का सूरत में 1 करोड़ की फिरौती और पुलिस पर फायरिंग का आपराधिक रिकॉर्ड भी है.चित्तौड़गढ़ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या की साजिश नाकाम, 6 बदमाश दबोचेZoom6 बदमाश गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़. जिले में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने हत्या की योजना बनाने के आरोप में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक रिवॉल्वर, 4 जिंदा कारतूस, धारदार हथियार और दो वाहन बरामद किए गए हैं. पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही गैंगवार की आशंका भी सामने आई है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राशमी निवासी राहुल खटीक के अलावा अजय भरवाड़, चिराग यादव, फैजान उस्मानी, काना रविन्द्र और राहुल कीर शामिल हैं. इनमें दो आरोपी राशमी के रहने वाले हैं, जबकि चार आरोपी गुजरात के सूरत निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या की साजिश को अंजाम देने की तैयारी में हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए. इसके अलावा पुलिस ने एक क्रेटा और एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को अंजाम देने के लिए इन वाहनों और हथियारों का इस्तेमाल किस तरह किया जाना था.

सूरत में कारोबारी के अपहरण और पुलिस पर फायरिंग का आरोप

पुलिस की प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार गैंग के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं, बताया जा रहा है कि इस गैंग के सदस्यों ने पूर्व में गुजरात के सूरत में एक कारोबारी का अपहरण किया था. इसके बाद कारोबारी से करीब 1 करोड़ रुपये की फिरौती वसूली गई थी. इतना ही नहीं, इस मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने सूरत पुलिस पर फायरिंग भी की थी. पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उनके आपसी संपर्कों की जानकारी जुटा रही है.

वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की साजिश का शक

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर की हत्या की साजिश के पीछे आपसी वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है. जिस व्यक्ति को निशाना बनाने की योजना थी, उसके खिलाफ भी अलग-अलग थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं. ऐसे में पुलिस इस पूरे मामले को आपराधिक गिरोहों के बीच वर्चस्व की जंग से जोड़कर जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की तैयारी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और आरोपियों को हथियार कहां से मिले थे. साथ ही सूरत और राजस्थान में आरोपियों के पुराने आपराधिक नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Chittaurgarh,Rajasthan

First Published :

October 05, 2026, 21:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj