Sirohi News: सिरोही में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने पुलिस से की जांच की मांग

Last Updated:October 05, 2026, 17:38 IST
Sirohi News: सिरोही के डाबी लाइन इलाके में 7वीं कक्षा की छात्रा युविका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. घर की कुंडी अंदर से बंद थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, जबकि परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है.
सिरोही. शहर के डाबी लाइन इलाके में सोमवार को एक नाबालिग छात्रा की मौत से सनसनी फैल गई. वार्ड नंबर 27 निवासी युविका कुमारी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद सिरोही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
परिवार के अनुसार, घटना के समय घर की कुंडी अंदर से बंद थी. बाद में जब घटना की जानकारी सामने आई तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान चारण और एएसआई सचेंद्र रत्नू पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की.
7वीं कक्षा में पढ़ती थी युविका
युविका कुमारी सिरोही के युविका बाल मंदिर विद्यालय में कक्षा 7वीं में अध्ययनरत थी. परिजनों के मुताबिक, युविका सोमवार को स्कूल भी नहीं गई थी. छात्रा की अचानक मौत की खबर से परिवार के साथ ही आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है. परिवार के लोगों का कहना है कि युविका की मौत के पीछे कुछ संदिग्ध परिस्थितियां हो सकती हैं. परिजनों ने पुलिस के सामने मामले की पूरी जांच कराने की मांग रखी है. परिवार का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए, ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके.
पुलिस जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटा सकती है. फिलहाल छात्रा की मौत को लेकर परिवार की ओर से जताई गई आशंका और घटनास्थल की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युविका ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया. परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की अपील की है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.
डिस्क्लेमर- आत्महत्या या खुदकुशी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, यदि आप या आपका कोई जानने वाला किसी भी मानसिक तनाव, डिप्रेशन या संकट से गुजर रहा है, तो कृपया तुरंत मदद लें. भारत सरकार और विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित निम्नलिखित हेल्पलाइनों पर आप 24 घंटे मुफ्त और गोपनीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Sirohi,Rajasthan
First Published :
October 05, 2026, 15:50 IST



