Rajasthan

Dausa Student Kidnapping: दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश, लड़की ने दिखाई ऐसी हिम्मत कि भाग खड़े हुए आरोपी

Last Updated:October 05, 2026, 21:13 IST

Dausa Student Kidnapping: दौसा के रामगढ़ पचवारा कस्बे में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को काले रंग की गाड़ी में सवार लोगों ने जबरन ले जाने की कोशिश की. छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों पर पत्थर फेंके और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस CCTV फुटेज के जरिए संदिग्ध गाड़ी और आरोपियों की पहचान में जुटी है.दौसा में छात्रा के अपहरण की कोशिश, हिम्मत दिखाकर पत्थर बरसाए तो भागे आरोपीZoomदौसा छात्रा अपहरण की कोशिश,

दौसा. रामगढ़ पचवारा कस्बे में दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि छात्रा निजी स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान काले रंग की एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया. छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का सामना किया और खुद को बचाने के लिए उनकी ओर पत्थर फेंके. छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने की आशंका से आरोपी मौके से फरार हो गए, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर की ओर जा रही थी. इसी दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार कुछ लोग उसके पास पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की. अचानक हुई इस घटना से छात्रा घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं छोड़ी. छात्रा ने खुद को बचाने के लिए आरोपियों की ओर पत्थर फेंके और जोर-जोर से चिल्लाने लगी.

छात्रा के शोर मचाने पर फरार हुए आरोपी

छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने की आशंका हुई. इसके बाद गाड़ी में सवार आरोपी वहां से फरार हो गए. घटना के बाद छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्ध गाड़ी और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा सके.

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस काले रंग की गाड़ी के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रा को गाड़ी में ले जाने की कोशिश करने वाले लोग कौन थे और उनका मकसद क्या था. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद रामगढ़ पचवारा कस्बे में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Rajasthan

First Published :

October 05, 2026, 21:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj