Entertainment

Jailer 2 Trailer: ‘जेलर 2’ का झामफाड़ ट्रेलर OUT, एक्शन मोड में दिखे सुपरस्टार रजनीकांत, फिल्म में बॉलीवुड सितारों की भी एंट्री

Last Updated:October 05, 2026, 21:58 IST

सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने पावरफुल एक्शन से थिएटर्स में गर्दा उड़ाने आ रहे हैं. निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो पहले से कहीं ज्यादा एक्शन और थ्रिल से भरपूर नजर आ रहा है. इस सीक्वल में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और एसजे सूर्या जैसे सितारों की सरप्राइज एंट्री ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है. यह सीक्वल मूवी 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ख़बरें फटाफट

'जेलर 2' का झामफाड़ ट्रेलर OUT, एक्शन मोड में दिखे सुपरस्टार रजनीकांतZoom15 अक्टूबर को रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’. फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के आइकॉनिक किरदार में बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की सफलता के बाद निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार इस सीक्वल के जरिए एक और एक्शन से भरपूर और सिनेमाई अनुभव लेकर आए हैं. ट्रेलर में रजनीकांत फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं.

ट्रेलर में मुथुवेल पांडियन को एक बार फिर एक बड़ी मुसीबत और नए संघर्ष के बीच घिरा हुआ दिखाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रजनीकांत का किरदार ताबड़तोड़ गोलिंया चला रहा है और अपने दुश्मनों का सफाया कर रहा है. इस बार फिल्म की स्टारकास्ट को और भी ज्यादा पावरफुल बनाया गया है.

5 अक्टूबर को ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में लौटे पुराने किरदार

नए चेहरों के साथ-साथ पहले पार्ट के कई सितारे भी अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं. राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना और ऋत्विक एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. फिल्म का लेखन और निर्देशन नेल्सन ही संभाला है. ‘जेलर’ की कहानी एक रिटायर्ड जेलर की थी, जो अपने बेटे के किडनैप होने के बाद एक खतरनाक अपराध गिरोह से भिड़ जाता है. अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है.

‘जेलर ‘2 में हुई बॉलीवुड सितारों की एंट्री

‘जेलर 2’ में इस बार साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और एसजे सूर्या जैसे सितारों की धमाकेदार एंट्री हुई है. इनके अलावा सूरज वेंजरामूडू, अन्ना राजन और जतिन सरना भी इस सीक्वल का अहम हिस्सा हैं. काफी समय से स्टारकास्ट को लेकर जारी अटकलों पर अब विराम लग चुका है.

मोहनलाल-जैकी श्रॉफ का होगा कैमियो

फिल्म में कैमियो रोल को लेकर भी खबरें बाजार में गर्म हैं. पहली फिल्म की तरह इस बार भी कई बड़े सितारे कैमियो करने वाले हैं जिनमें मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ के नाम शामिल हैं. वहीं खबर है कि ऋतिक रोशन फिल्म में सरप्राइज कैमियो करते नजर आ सकते हैं. यहां तक कि बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का नाम भी इससे जोड़ा जा रहा है, हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

इस दिन रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’

बताते चलें कि ‘जेलर 2’ फिल्म की कोर टेक्निकल टीम को बिल्कुल पहले जैसा ही रखा गया है. संगीत की कमान एक बार फिर अनिरुद्ध रविचंदर के हाथों में है, जबकि एडिटिंग आर. निर्मल और सिनेमैटोग्राफी विजय कार्तिक कन्नन संभाल रहे हैं. डीआरके किरण (आर्ट डायरेक्टर) और पल्लवी सिंह व मुथुल हाफिज (कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स) की भी वापसी हुई है. स्टंट कोरियोग्राफर के रूप में चेतन डिसूजा नए सदस्य के तौर पर जुड़े हैं. रजनीकांत की यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 05, 2026, 21:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj