Entertainment

‘किस का किस्सा’ का ऐलान, पत्नी वंदना जोशी संग बनी प्रियांशु पैनयुली की जोड़ी, नोट कर लीजिए रिलीज डेट

Last Updated:October 16, 2026, 15:39 IST

प्रियांशु पैनयुली और उनकी पत्नी वंदना जोशी की रियल-लाइफ जोड़ी बहुत जल्द पर्दे पर एक साथ रोमांस करती नजर आएगी. ‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर अपनी पत्नी के साथ विधिका कासलीवाल के बैनर तले बनी नई शॉर्ट फिल्म ‘किस का किस्सा’ में लीड रोल निभा रहे हैं. मुंबई की भागदौड़ और प्राइवेसी की कमी के बीच बुनी गई यह सादगी भरी कहानी प्यार, मासूमियत और अधूरे रह गए रोमांटिक सपनों को बयां करती है. आशीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ख़बरें फटाफट

'किस का किस्सा' का ऐलान, पत्नी वंदना जोशी संग बनी प्रियांशु पैनयुली की जोड़ीZoom22 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘किस का किस्सा’.

नई दिल्ली. ‘मिर्जापुर’ फेम प्रियांशु पैनयुली बहुत जल्द हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘किस का किस्सा’ में नजर आएंगे. फिल्ममेकर विधिका कासलीवाल के नेतृत्व वाले बैनर लेंडमार्क एंटरटेनमेंट ने इस मूवी का ऐलान कर दिया है. खास बात है कि इस फिल्म में कपल प्रियांशु पैनयुली के साथ उनकी पत्नी वंदना जोशी लीड रोल में नजर आएंगी. मुंबई की भागदौड़ भरी पृष्ठभूमि पर आधारित ‘किस का किस्सा’ उन छोटे-छोटे रोमांटिक सपनों को टटोलती है, जिसे लोग अपने कम उम्र के दिनों से संजो कर रखते हैं और उन पलों को भी जो कभी-कभी अधूरे रह जाते हैं.

​रियल लाइफ कपल प्रियांशु पैनयुली और वंदना जोशी को एक साथ स्क्रीन पर लाना इस कहानी को एक स्वाभाविक गर्माहट देता है, जिसकी भावनाएं भव्य रोमांटिक इशारों के बजाय रोजमर्रा की स्थितियों से निकल कर आती हैं। अपने मूल रूप में यह फिल्म प्यार की सहजता और उन छोटे-छोटे पलों का जश्न मनाती है जो दो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं.

‘किस का किस्सा’ में सादगी भरा रोमांस

विधिका कासलीवाल कहती हैं, ‘मुझे जिस बात ने ‘किस का किस्सा’ की ओर खींचा, वह थी इसकी सादगी. हम अक्सर रोमांस को बड़े-बड़े इशारों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन कभी-कभी सबसे छोटे पलों में सबसे गहरी भावनाएं छिपी होती हैं. एक ऐसे शहर में जो कभी धीमा नहीं पड़ता, दो लोगों का अपने लिए थोड़ी सी जगह तलाशने की कोशिश करना, अपने आप में बेहद सुखद और रिलेटेबल है. लेंडमार्क में हम हमेशा से मानते आए हैं कि कहानियों को लोगों के दिलों को छूने के लिए जिंदगी से बहुत बड़ा होने की जरूरत नहीं है, उन्हें बस सच महसूस होने की जरूरत है.’

आशीष शर्मा ने फिल्म बनाने की बताई खास दो वजह

फिल्म के बारे में बात करते हुए राइटर-डायरेक्टर आशीष शर्मा कहते हैं, ‘मैं दो वजहों से ‘किस का किस्सा’ बनाना चाहता था. पहला- हमारे कम उम्र के दिनों के वे छोटे-छोटे रोमांटिक सपने और दूसरा-एक सरल, दिल को सुकून देने वाली कहानी कहने का आनंद. पहला किस, कोई छुपा हुआ पल, एक रोमांटिक एडवेंचर कभी-कभी जिंदगी आगे बढ़ जाती है और इन छोटे-छोटे सपनों को अधूरा छोड़ देती है. मुंबई की हलचल के बीच यह फिल्म इस बात को टटोलती है कि जब प्राइवेसी एक लग्जरी बन जाए, तो सबसे साधारण रोमांटिक जेस्चर भी कैसे एक एडवेंचर बन सकता है.’

दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला देगी मूवी

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं चाहता था कि हास्य रोजमर्रा की स्थितियों से स्वाभाविक रूप से निकले. अपने दिल में, यह फिल्म प्यार, जवानी की मासूमियत और जिंदगी के अनिश्चित रोमांच का जश्न मनाती है. मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाएगी और शायद उन्हें उनकी अपनी अधूरी सी कोई रोमांटिक कहानी याद दिला देगी.’

22 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘किस का किस्सा’

​फिल्म की विजुअल स्टोरीटेलिंग को प्रोड्यूसर और क्रिएटिव विजनरी विधिका कासलीवाल ने आकार दिया है. निर्देशन डेब्यूटेंट फिल्म डायरेक्टर आशीष शर्मा का है. क्रिएटिव प्रोड्यूसर आरती बाग्दी हैं. संगीत-गीत और बैकग्राउंड स्कोर सार्थक करकरे ने दिया है, जबकि केआर महादेवन (मोहन) ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में जिम्मेदारी संभाली है. यह फिल्म 22 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 16, 2026, 15:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj