रविवार की शाम आते ही क्यों याद आने लगता है सोमवार? डॉक्टर ने बताई असली वजह जो शायद ही हो आपको मालूम

Last Updated:October 06, 2026, 07:19 IST
रविवार शाम होते ही सोमवार और काम पर जाने को लेकर बेचैनी महसूस होना कई लोगों के लिए आम बात है. अमृता अस्पताल फरीदाबाद के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश चड्ढा के मुताबिक इसकी वजह वीकेंड में पर्याप्त आराम न मिलना, देर रात तक फोन चलाना और नींद पूरी न होना हो सकती है.
फरीदाबाद: रविवार शाम होते ही कई लोगों को सोमवार और काम पर जाने की चिंता सताने लगती है. कई बार इसकी वजह नौकरी या पढ़ाई का दबाव नहीं, बल्कि पूरे वीकेंड में आराम नहीं कर पाना होती है. अमृता अस्पताल फरीदाबाद के मनोरोग विभाग के प्रोफेसर और हेड डॉ. राकेश चड्ढा बताते हैं कि वीकेंड शरीर और दिमाग की थकान दूर करने के लिए होता है, लेकिन लोग शनिवार और रविवार को जरूरत से ज्यादा घूमने-फिरने और दूसरी गतिविधियों में लगा देते हैं. ऐसे में थकान दूर होने के बजाय बनी रहती है और सोमवार को काम पर जाने का दबाव महसूस होने लगता है.
बार-बार बेचैनी बर्नआउट का संकेत, देर रात फोन जिम्मेदार
Local18 से बातचीत में डॉ. राकेश चड्ढा बताते हैं कि बार-बार बेचैनी महसूस होना बर्नआउट का संकेत हो सकता है. आज के समय में लोगों का आमने-सामने बैठकर बातचीत करना कम हुआ है और फोन, सोशल मीडिया तथा अलग-अलग ऐप पर देर रात तक समय बिताने की आदत बढ़ गई है. कई लोग रात 12, 2 या 3 बजे तक फोन चलाते रहते हैं. इससे शरीर को मिलने वाली प्राकृतिक नींद पूरी नहीं हो पाती है.
7-8 घंटे की नींद जरूरी, वरना बढ़ेगी थकान
डॉक्टर राकेश चड्ढा बताते हैं कि सामान्य तौर पर शरीर और दिमाग को करीब 7 से 8 घंटे की नींद और आराम की जरूरत होती है. अगर पर्याप्त नींद नहीं मिलेगी तो शरीर और दिमाग ठीक तरह से रिफ्रेश नहीं हो पाएंगे. दिनभर की थकान और लगातार गतिविधियों के बाद शरीर के सभी सिस्टम को आराम चाहिए. यह आराम नहीं मिलने पर थकान आगे चलकर बर्नआउट के रूप में सामने आ सकती है.
रविवार शाम का तनाव कम करने के लिए वीकेंड प्लान करें
रविवार शाम के तनाव को कम करने के सवाल पर डॉ. राकेश चड्ढा बताते हैं कि यह तनाव केवल रविवार शाम से शुरू नहीं होता. अगर किसी व्यक्ति का 5 दिन का काम है तो तनाव शुक्रवार शाम से और 6 दिन का काम है तो शनिवार शाम से शुरू हो सकता है. इसलिए वीकेंड को सही तरीके से प्लान करना जरूरी है. रविवार को पर्याप्त नींद और पूरा आराम लेना चाहिए, ताकि सोमवार को काम पर जाते समय शरीर और दिमाग फ्रेश रहें.
About the AuthorVivek Kumar
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ेंLocation :
Faridabad,Faridabad,Haryana
First Published :
October 06, 2026, 07:19 IST



