National

Earthquake News: रातभर कांपती रही धरती, उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक भूकंप के झटके, फिर अरुणाचल में भी हलचल

होमताजा खबरदेश

रातभर कांपी धरती, पहले उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक भूकंप, अब यहां मचा हड़कंप

Last Updated:October 07, 2026, 05:47 IST

Earthquake News Today: उत्तराखंड में भूकंप के बाद अरुणाचल में भी भूकंप आया है. उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात 4.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली और आस-पास के इलाकों में इसके झटके महसूस किये गए. भूकंप की गतिविधियों पर नजर रखने वाली सरकारी एजेंसी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में 13 किलोमीटर की गहराई में था. एनसीएस के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता वाला यह भूकंप रात 10:23 बजे आया.रातभर कांपी धरती, पहले उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक भूकंप, अब यहां मचा हड़कंपZoomअरुणाचल प्रदेश में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए. (फाइल फोटो)

Earthquake News: भारत में लगातार धरती हिल रही है. असम, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक की धरती भूकंप से कांप रही है. भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है. जी हां, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात को भूकंप आया. भूकंप का केंद्र उत्तराखंड का चमोली था. उत्तराखंड से लेकर पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर तक झटके महसूस किए गए. इसके बाद भारत में एक और भूकंप आया. अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग में आधी रात को धरती कांप उठी. भूकंप के झटके से लोगों की नींद उड़ गई.

एनसीएस यानी नेशन सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के कामेंग में बुधवार तड़के भूकंप आया. 10 अक्टूबर 2026 को तड़के 02:22 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई. इसकी गहराई धरती से 5 किलोमीटर अंदर थी. भूकंप के झटके के कारण लोगों की नींद खुल गई. लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे. राहत की बात यह है कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई.

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप आने से पहले दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड की धरती डोल चुकी थी. उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई. सबसे ज्यादा असर चमोली जिले में रहा. यहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई. झटके इतने तेज थे कि पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल समेत कई जिलों में लोगों ने इसे महसूस किया. इतना ही नहीं, दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

उत्तराखंड में कहां आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप रात 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकंड पर आया. इसका केंद्र अक्षांश 30.103 और देशांतर 79.561 पर था, जो जोशीमठ से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण में चमोली जिले में स्थित है. भूकंप की गहराई जमीन से 13 किलोमीटर नीचे थी. पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटके रात 10 बजकर 26 मिनट पर महसूस किए गए. यहां अनुमानित तीव्रता 4.4 बताई जा रही है. जनपद के कोटद्वार सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटका महसूस होते ही लोग घरों से निकल आए और कुछ देर तक खुले में रहे.

उधम सिंह नगर जिले में रात 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं कुमाऊं के नैनीताल जिले में भी 10:23 बजे धरती हिली. हरिद्वार जिले में भी लोगों ने कंपन महसूस होने की जानकारी दी है. लगातार अलग-अलग जिलों से भूकंप की सूचनाएं सामने आईं. अभी तक किसी भी जिले से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से जोन-4 और जोन-5 में आता है, जो अतिसंवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. चमोली और जोशीमठ क्षेत्र पहले से ही भू-धंसाव को लेकर संवेदनशील रहा है। हाल के महीनों में इस क्षेत्र में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा चुके हैं. विशेषज्ञों के अनुसार 13 किलोमीटर की गहराई पर आया यह भूकंप मध्यम श्रेणी का है, जिसके कारण इसका असर बड़े क्षेत्रों में महसूस किया गया. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग घरों से निकल आए. भूकंप करीब 10: 25 बजे आया.

About the Authorशंकर पंड‍ित

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ेंFirst Published :

October 07, 2026, 05:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj